लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह ने आखिरी बार किया था एक्टर महेश कृष्ण को फोन, पुलिस करेगी पूछताछ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2020 18:41 IST

सुशांत ने आखिरी बार अपने दोस्त महेश कृष्ण शेट्टी को फोन किया था। ये कॉल उन्होंने आधी रात को किया लेकिन, महेश ने फोन नहीं उठाया था। अब पुलिस महेश का भी बयान दर्ज करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के निधन को स्वीकार पाना किसी के लिए भी आसान नहीं हो रहा हैसुशांत ने पवित्र रिश्ता सीरियल से फेम पाया था।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने को लेकर पूरा देश स्तब्ध है, जिसने भी यह खबर सुनी है वह हैरान रह गया। वहीं, जब सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने को लेकर अंकिता लोखंडे से बात की गई तो उनका रिएक्शन सिर्फ एक शब्द का था, जिसके बाद उन्होंने फोन रख दिया। किसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि सुशांत ने सुसाइड करने का कदम क्यों उठाया है, हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया है कि वह पिछले छह महीने से डिप्रेशन के शिकार थे।  

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  सुशांत सिंह का ड्यूप्लेक्स बांद्र माउंट ब्लैंक अपार्टमैंट के छठे फ्लोर पर स्थित था। ड्यूप्लेक्स फ्लैट में नीचे फ्लोर पर एक हॉल था। वहीं, ऊपर के फ्लोर में तीन बेडरूम थे। उनके घर से को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

सुशांत ने आखिरी बार अपने दोस्त महेश कृष्ण शेट्टी को फोन किया था। ये कॉल उन्होंने आधी रात को किया लेकिन, महेश ने फोन नहीं उठाया था। अब पुलिस महेश का भी बयान दर्ज करेगी।

महेश और सुशांत ने एक साथ काम किया था दोनों ने सीरियल देश में निकला हो चांद में काम किया था। सीरियल के बाद से ही दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। अब सवाल ये भी है कि आखिर महेश से सुशांत क्या कहना चाहते थे।

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?