लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' समेत इन 5 फिल्मों को लेकर 2020 में किए गए खूब ट्वीट

By अनुराग आनंद | Updated: December 9, 2020 14:23 IST

ट्विटर के अनुसार, दिल बेचारा, छपाक समेत इन 5 फिल्मों को लेकर साल 2020 में सबसे ज्यादा ट्वीट किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहने वाली फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण ने फिल्म में एसिड अटैक सर्वाइवर मालती का रोल अदा किया था।साथ ही बता दें कि लिस्ट के तीसरे नंबर पर अजय देवगन की फिल्म 'तान्हा जी' है।

नई दिल्ली:सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को सोशल मीडिया पर इस साल सबसे अधिक बार ट्वीट किया गया है। ट्विटर इंडिया ने पिछले दिनों देश के उन पांच फिल्मों की घोषणा की, जिसे इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सर्वाधिक बार ट्वीट किया गया था। इस सूची में सबसे पहले स्थान पर चर्चित हिंदी फिल्म दिल बेचारा को रखा गया है।

इसके साथ ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की 'छपाक' को भी टॉप पांच ट्वीट किए जाने वाले फिल्मों में शामिल किया गया है। दिल बेचारा के बाद इस फिल्म के बारे में इस साल सर्वाधिक लोगों ने ट्वीट किया है। ट्विटर के अनुसार, इन फिल्मों को लेकर साल 2020 में सबसे ज्यादा ट्वीट किए गए हैं। दीपिका ने फिल्म में एसिड अटैक सर्वाइवर मालती का रोल अदा किया था। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

साथ ही बता दें कि लिस्ट के तीसरे नंबर पर अजय देवगन की फिल्म 'तान्हा जी' है। फिल्म में मराठा और उदय भान सिंह के बीच के क्रांतिकारी युद्ध को दिखाया गया है। फिल्म के लीड रोल में अजय देवगन और काजोल हैं।

ट्विटर पर ट्वीट के मामले में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली चौथी फिल्म तापसी पन्नू स्टारर 'थप्पड़' है। फिल्म में तापसी ने मैरिड वुमेन अमृता का रोल अदा किया था। जिसकी पति के सबरे सामने एक थप्पड़ मारने से पूरी जिंदगी बदल जाती है।

इस लिस्ट के पांचवें नंबर पर जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' को जगह मिली है। फिल्म की कहानी इंडियन एयरफोर्स फीमेल पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। जाह्नवी की फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतदिल बेचाराथप्पड़ मूवीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?