लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की पीठ पर था स्पेशल टैटू, मां से है कनेक्शन-वायरल हो रही फोटो की जानें सच्चाई?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 23, 2020 16:44 IST

सुशांत सुसाइड केस में पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। यही नहीं, बांद्रा पुलिस मामले में पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के टैटू के बारे में खुद सुशांत ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। था। एक्टर का ये स्पेशल टैटू करीब 4 साल पुराना है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। एक्टर ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत के इस कदम से हर कोई हैरान रह गया था। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया अभी तक हर किसी के मन में ये सवाल है। वहीं, सुशांत के जाने के बाद से उनके पुराने फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक्टर के टैटू की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सुशांत की पीठ पर टैटू बना है। अब इस टैटू को लेकर कई दिलचस्पबातें सामने आ रही है। इस टैटू को बनवाने के पीछे खास वजह भी सामने आई।

सुशांत सिंह राजपूत के टैटू के बारे में खुद सुशांत ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। एक्टर का ये स्पेशल टैटू करीब 4 साल पुराना है। जब सुशांत  स्कूल में थे, उसी वक्त उनकी मां का निधन हो गया था। सुशांत घर के इकलौते लड़के थे और वह परिवार की जान थे। मां के करीबी रहे सुशांत ने टैटू भी मां से जुड़ा बनवाया। साल 2016 में इस टैटू को खास संदेश के साथ अपनी पीठ पर एक्टर ने बनवाया। सुशांत सिंह राजपूत के इस टैटू में एक त्रिभुज वृत और उसके भीतर त्रिभुज बना है। जिसे बच्चा और मां बना हुआ है। ये टैटू गर्भ को दर्शाता है। इस टैटू को शेयर करते हुए सुशांत ने लिखा था, पहला टैटू, पांच तत्व और मां-मैं।

बता दें, सुशांत सुसाइड केस में पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। यही नहीं, बांद्रा पुलिस मामले में पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। मालूम हो, 34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?