लाइव न्यूज़ :

सुशांत की बहन ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, एक्टर का जबरदस्त अंदाज कर देगा आपको भावुक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 11, 2020 07:05 IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने उनका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो गिटार बजाते, फोटोग्राफी करते और गेम खेलते दिख रहे हैं। सुशांत का ये वीडियो उनके फैंस को भावुक कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने शेयर किया अनदेखा वीडियोवीडियो में मस्ती करते नजर आए सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। एक्टर के निधन को अब एक महीना होने वाला है लेकिन फैंस उनकी यादों से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। फैंस को भरोसा नहीं हो  पा रहा  है कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं है। सुशांत के निधन के बाद एक्टर के कई अनदेखे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ऐसे में अब सुशांत की बड़ी बहन कीर्ति ने एक्टर का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत वो सभी काम करते दिख रहे हैं, जो करना उन्हें पसंद था। 3 मिनट 25 सेकंड का ये वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

इस वीडियो में सुशांत टेबल टेनिस खेलते, गिटार बजाते, मस्ती करते, लिखते, पढ़ते, वर्कआउट करते, बाइक चलाते, अपने डॉग के साथ खेलते और फोटोग्राफी करते दिख रहे हैं। सुशांत का यह वीडियो उनके फैंस को भावुक कर रहा है। इस वीडियो को पोस्ट कर उनकी बहन ने लिखा, 'ये बहुत क्यूट है। दुनिया में मेरा सबसे प्यारा बेबी जिसकी आंखों में सपने थे।'

लिखा था ओपन लेटर

मालूम हो, भाई सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक ओपन लेटर लिखा था। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए अपना खत सभी के साथ शेयर किया था। श्वेता ने लिखा था, 'मेरा बेबी, मेरा बाबु, मेरा बच्चा अब शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं है। मुझे पता है कि तुम काफी तकलीफ में थे। मुझे ये भी पता है कि तुम एक फाइटर थे, जोकि इससे बहादुरी से लड़ रहे थे।'

अपनी बात को जारी रखते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने छोटे भाई के लिए लिखा, 'सॉरी मेरा सोना। उन सभी दर्द और तकलीफों के लिए सॉरी, जिनसे तुम गुजरे। अगर मेरे बस में होता तो मैं तुमसे तुम्हारा दर्द ले लेती और तुम्हें सपनी सारी खुशियां दे देती।'  उन्होंने ये भी लिखा, 'दुनिया को तुम्हारी चमकती आंखों ने सपने देखना सिखाया। तुम्हारी मुस्कराहट ने तुम्हारे साफ दिल होने को दिखाया। तुम्हें हमेशा प्यार किए जाएगा मेरा बेबी।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?