लाइव न्यूज़ :

सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के पहले गाने ने ही मचाई धूम, यूट्यूब ट्रेंड में VIDEO 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 11, 2020 17:18 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म 'दिल बेचेरा (Dil Bechara)' के इस गाने को रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इसे यूट्यूब पर एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है

Open in App
ठळक मुद्दे'दिल बेचारा' (Dil Bechara) सॉन्ग में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे फिल्म 'दिल बेचारा' से कास्टिंग डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा डायरेक्‍टर के तौर पर अपना डेब्‍यू कर रहे।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। ट्रेलर को फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। वहीं अब इस फिल्म का टाइटल ट्रैक भी शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। यह वो गाना है, जिसे सुशांत ने आखिरी बार शूट किया था। दिल बेचारा के इस गाने को अब रिलीज कर दिया गया है।

 दिल बेचारा के गाने में सुशांत सिंह राजपूत का  जबरदस्त डांस देखने मिल रहा है साथ ही एक्टर का अंदाज देखने लायक है। गाने में आप देखेंगे कि सुशांत सिंह राजपूत जबरदस्त अंदाज में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं।  'दिल बेचारा (Dil Bechara)' में देखने वाले हैं, ये फिल्म लोगों के चेहरे पर हल्की मुस्कान जरूर लेकर आएगी।

फैंस सुशांत के इस गाने को सुनकर उन्हें याद कर रहे हैं। फिल्म 'दिल बेचारा' का टाइटल सॉन्ग यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड (Trend on YouTube) कर रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म 'दिल बेचेरा (Dil Bechara)' के टाइटल ट्रैक (Title Track) को कल यानी 10 जुलाई को 'सोनी म्यूजिक इंडिया' ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया था। इस गाने को रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि 1 करोड़ से ज्यादाबार इसे देखा जा चुका हैं।

'दिल बेचारा' (Dil Bechara) सॉन्ग में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें उनका अंदाज काफी कूल लग रहा है, वीडियो में सुशांत और संजना सांघी की जोड़ी भी कमाल की लग रही है।

इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है। गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने में सुशांत स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं।फिल्म 'दिल बेचारा' से कास्टिंग डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा डायरेक्‍टर के तौर पर अपना डेब्‍यू कर रहे।फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई 2020 को Disney+HotstarVIP पर रिलीज होने जा रही है।

टॅग्स :यू ट्यूबसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया