लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस: सीबीआई जांच के लिए एकजुट हुआ बॉलीवुड, वरुण धवन-मौनी रॉय समेत इन स्टार्स ने की न्याय की मांग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 14, 2020 10:12 IST

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कृति सेनन ने न्याय की मांग की है। एक्ट्रेस का कहना है कि दिवंगत अभिनेता का परिवार, उनके दोस्त, फैंस और सभी शुभचिंतक सच्चाई जानने के हकदार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के निधन को 2 महीने हो चुके हैंसुशांत के सुसाइड की गुत्थी उलझती ही जा रही है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज 2 महीने पूरे हो गए हैं। ऐसे में सुशांत के घर वाले और फैंस हर कोई एक्टर के सुसाइड के पूछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। यही कारण है कि बार बार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात शेयर करती रहती हैं।  श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर फिर भाई के लिए न्याय की गुहार लगाई  थी। श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो शेयर कर सभी के लिए मैसेज शेयर किया है। वहीं, श्वेता के अलावा ऐसे कई सेलेब्स हैं जोकि लगातार सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। 

एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत के के साथ की एक फोटो शेयर की और लिखा #cbiforSS लिखा। ऐसे में अभिनेत्री और गायिका श्वेता पंड़ित ने सुशांत मामले की जांच सीबाआई से करवाने वाली मुहिम का समर्थन करती दिखीं। उन्होंने ट्वीट किया कि सुशांत का परिवार भी सच जानने का हकदार है। सच्चाई सामने आने की जरूरत है।

गुरुवार को वरुण धवन और मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले की जांच सीबीआई से करवाने वाली मुहिम का समर्थन किया। वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में  #cbiforSS लिखा। वहीं मौनी रॉय ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपना समर्थन दिया। उन्होंने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा #CBIforSushantSinghRajput

कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुशांत के लिए एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैं प्रार्थना करती हूं कि सच जल्द से जल्द सामने आए। उनका परिवार, उनके दोस्त, फैंस और सभी शुभचिंतक सच्चाई जानने के हकदार हैं। मुझे उम्मीद है और मैं प्रार्थना करती हूं कि सीबीआई सच्चे तौर पर बिना किसी पॉलिटिकल एजेंडे के इस केस की जांच करे ताकि उनके परिवार के साथ न्याय हो सके। सुशांत की आत्मा को शांति मिले।'

ये पहला मौका नहीं है जब कृति सुशांत के लिए इस तरह से सामने आई हों। वो लगातार दिवंगत अभिनेता के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं। यही नहीं, कंगना सुशांत के निधन के बाद से ही लगातार खुलकर बोल रही हैं। कंगना ने सुशांत की सुसाइड को साजिश करार दिया है। कंगना ने नेपोटिज्म पर भी सुशांत का पक्ष लेते हुए कई बड़े सेलेब्स पर हमला बोला था। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने न्याय की मांग करते हुए वीडियो शेयर किया है। 

अंकिता लोखंडे ने भी सुशांत को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंकिता कह रही हैं, 'देश जानना चाहता है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्या हुआ। सुशांत को इंसाफ मिलना चाहिए।' इसके साथ उन्होंने #CBIforSSR के हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेकंगना रनौतवरुण धवनकृति सेननअमीषा पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?