लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस: सलमान खान व करण जौहर समेत आठ हस्तियों को नोटिस, कोर्ट में इस तारीख को होना होगा पेश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 19, 2020 09:41 IST

सुशांत मामले में मुजफ्फरपुर के वकील सुधीर ओझा के परिवाद पर कोर्ट ने सलमान खान, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, साजिद नाडियावाला, भूषण कुमार और दिनेश विजयन को सात अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन केस में हर रोज तरह तरह के खुलासे हो रहे हैं। कोर्ट ने 8 बड़े सेलेब्स को नोटिस दिया है

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब तीन बड़ी एजेंसियां कर रही हैं। एनसीबी, सीबीआई और ईडी इस केस की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं। यही कारण है कि इस केस में हर रोज तरह तरह के खुलासे होते जा रहे हैं। ड्रग्स को लेकर लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं।इस बीच मुजफ्फरपुर जिला न्यायालय ने सलमान खान और करण जौहर सहित आठ हस्तियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

सुशांत मामले में मुजफ्फरपुर के वकील सुधीर ओझा के परिवाद पर कोर्ट ने सलमान खान, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, साजिद नाडियावाला, भूषण कुमार और दिनेश विजयन को सात अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा है।

दरअसल सुधीर ओझा ने मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में इन सभी  बडे स्टार्स पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए 17 जून को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में भादवि की धाराओं 306, 109, 504 और 506 के तहत उक्त परिवाद दायर किया था। कोर्ट को दिए पुनर्विचार याचिका में कहा गया है कि अभिनेता की हत्या षडयंत्र के तहत की गई है। जिसे बिना जांच के ही आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।

वहीं, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पूरे एक्शन में है। इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्र वर्ती और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा समेत कई लोगों पर शिकंजा कसने के लिए एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने मुंबई से 4 और ड्रग पेडलरों को हिरासत में लिया है।

ड्रग मामले में अब तक 19 गिरफ्तार

इससे पहले एनसीबी सुशांत मामले में ड्रग से जुड़े दो और लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें से एक शौविक का दोस्त जयदीप मल्होत्रा है, जिसे 18 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में सौंप दिया गया है। जबकि एनसीबी की टीम ने गोवा में छापा मारकर क्रि स कोस्टा को दबोचा। मुंबई लाकर उसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेशी कराई गई। इन दोनों को मिलाकर एनसीबी इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसलमान खानएकता कपूरकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?