लाइव न्यूज़ :

सुशांत ने सुसाइड से 23 दिन पहले बहन से की थी खास बात, कही थी ये बेहद स्पेशल बात-व्हाट्सएप चैट वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 6, 2020 12:14 IST

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्वेता सुशांत को एक तस्वीर भेजती हैं जिसमें चारों बहनें वर्चुअल वेदांता क्लास अटेंड करते हुए नजर आ रही हैं

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन के अब 2 महीने होनें वाले हैंएक्टर के निधन को मुंबई पुलिस ने अब तक सुसाइड बताया है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के अब 2 महीने होनें वाले हैं। एक्टर के निधन को मुंबई पुलिस ने अब तक सुसाइड बताया है। सुशांत के निधन के बाद से ये मान रहा है कि सुशांत ने डिप्रेशन के चलते सुसाइड किया है। हालांकि परिवार वालों समेत कई फैंस मानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने डिप्रेशन के चलते सुसाइड नहीं किया है और सुशांत का परिवार हर वो कदम उठा रहा है जिससे एक्टर को न्याय मिल सके।

वहीं, सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह लगातार अपने भाई की याद सोशल मीडिया पर कर रही हैं और दुखी भी नजर आती हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें सुशांत के निधन से 23 दिन पहले उनकी एक्टर से व्हाट्सएप पर बात हुई थी।

सामने आई इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्वेता सुशांत को एक तस्वीर भेजती हैं जिसमें चारों बहनें वर्चुअल वेदांता क्लास अटेंड करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने मैसेज में लिखा- लव यू भाई, मिस यू, इस पर सुशांत ने भी रिप्लाई किया और लिखा, लव यू टू. ये बहुत अच्छा है। इसी चैट में श्वेता ने अपनी फैमिली और बच्चों का एक वीडियो शेयर किया जिसे लेकर सुशांत ने रिप्लाई किया और लिखा- वाह कितनी खूबसूरत और खुश फैमिली हैष प्लीज विशाल को मेरा हाय कहना और क्यूट बच्चों को मेरा प्यार देना।

सुशांत केस की सीबीआई होगी जांच

सुप्रीम कोर्ट में दायर इस याचिका में रिया चक्रवर्ती ने केस से जुड़े सभी मामलों को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की अपील की थी।इससे पहले बिहार सरकार ने मंगलवार को सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी। हालांकि, रिया चक्रवर्ती के वकील ने तब इसे चुनौती देते हुए कहा था कि बिहार को इस तरह की सिफारिश करने का अधिकार नहीं है।

लेकिन अब साफ है कि सुशांत मामले की जांच सीबीआई करेगी। ऐसे मेंकेंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।  श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई की मौत के बाद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह लंबे समय से सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रही थीं।

कीर्ति ने पीएम मोदी से भी न्याय की गुहार लगाई थी।  ऐसे में भाई की मौत की जांच सीबीआई तक पहुंचने में उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, 'ये सीबीआई है!!! #JusticeForSushant #CBIEnquiryForSSR #CBIenquiry'

कीर्ति ने इसके साथ ही एक फोटो भी शेयर की है। इस पोस्ट में लिखा नजर आ रहा है कि सुशांत सिंह केस-केंद्र सरकार ने बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश स्वीकार की। इस फोटो में साफ लिखा है कि लोगों को कीर्ति का ये पोस्ट पसंद आ रहा है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?