लाइव न्यूज़ :

33 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत ने बिहार में ननिहाल जाकर करवाया था मुंडन-वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2020 18:05 IST

एक्टर सुशांत सिंह के निधन के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो 2019 का है जब 33 साल के सुशांत अपना मुंडन करवाने पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मौत को गले लगा लियासुशांत सिंह राजपूत की एक झलक पाने के लिए खगडिया के युवा और युवती बेताव हुए थे

मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मौत को गले लगा लिया, जिसके बाद बॉलीवुड लेकर हर को स्तब्ध है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन के शिकार थे। सुशांत सिंह बिहार की राजधानी पटना जिले से आते थे। उनका पैतृक आवास पूर्णिया जिले में है। 

एक्टर सुशांत सिंह के निधन के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो 2019 का है जब 33 साल के सुशांत अपना मुंडन करवाने पहुंचे थे। सुशांत सिंह राजपूत खगड़िया के चौथम प्रखंड के बोरने गांव अपने ननिहाल पहुंचे थे। जहां ऐतिहासिक माता भगवती के मंदिर में सामाजिक रीति रिवाज के साथ अपना मुंडन संस्कार कराया था।

हालांकि उनकाी एक ही लट को काटा गया था।यहां सुशांत सिंह राजपूत की एक झलक पाने के लिए खगड़िया के युवा और युवती बेताव हुए थे। सुशांत सिंह राजपूत ने नाव से बागमती नदी को पार किया, फिर अपने ननिहाल पहुंचे थे। वहां उन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड उमड़ी थी। वहीं, सिनेस्टार सुशांत सिंह राजपूत के स्वागत भी गांव में गाजे-बाजे के साथ किया गया था।गांव पहुंचते ही सुशांत सिंह राजपूत गांव का प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना करने के बाद अपना मुंडन संस्कार करवाया था।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि खगड़ या के बोरने गांव उनका ननिहाल है और उनकी मां ने मनसा देवी मंदिर में मन्नत मांगी थी, जिसे पूरा करने के लिए वह यहां पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि बिहार का हूं और बिहार के लिए कुछ करना चाहता हूं।इसके लिए प्रयास कर रहा हूं।सुशांत सिंह राजपूत ने लोगों से उनकी आने वाली फिल्म को जरूर देखने की गुजारिश भी की।

सुशांत ने 'किस देश में है मेरा दिल' से किया था डेब्यू

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से हुए फेमस

इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?