लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन को पहले से हो गया था श्रीदेवी की मौत का अहसास? ट्वीट हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 25, 2018 11:19 IST

अपनी चंचल अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी आज सभी की आंखों को नम करके हमेशा के लिए दुनिया छोड़कर चली गईं हैं।

Open in App

मुंबई, 25 फरवरी: अपनी चंचल अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी आज सभी की आंखों को नम करके हमेशा के लिए दुनिया छोड़कर चली गईं हैं। श्रीदेवी की मौत की खबर से पहले की अमिताभ बच्चन को ऐसा एहसास हो गया है था कि कुछ बुरा होने वाला है। उन्होंने श्रीदेवी की मौत से पहले ही एक दुखद ट्वीट क‍िया था।

अमिताभ बच्‍चन ने इस खबर के आने से कुछ ही घंटे पहले करीब 1.15 बजे एर ट्वीट क‍िया था। ट्वीट में कहा कि वह कुछ घबराहट महसूस कर रहे हैं और इसकी वजह समझ नहीं पा रहे हैं। उस समय तो किसी को इस बात का अहसास नहीं था कि ऐसी कोई घटना होने वाली है, लेकिन अब कयास लगाया जा रहा है कि बिग बी को इस बात की जानकारी पहले से ही मिल गई थी और इसी कारण से उन्होंने इस तरह का ट्वीट भी किया था।

श्रीदेवी के निधन की पुष्टि उनके परिवार के सदस्यों ने की। अपने जबरदस्त अभिनय से दीवाना करने वाली श्रीदेवी का जन्मदिन 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में तमिल फिल्म कंधन करुणई से की थी। इसके बाद वह दक्षिण भारत के सिनेमा में बाल कलाकार के रूप में काम करने लगीं।

श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र में फिल्म डेब्यू किया

तमिल और मलयालम में कई फिल्में करने के बाद साल 1979 में श्रीदेवी ने फिल्म 'सोलहवां साल' से हिंदी फिल्मों में आईं और छा गईं। 80 का दशक बीतने से पहले उन्होंने हिम्मतवाला, तोहफा, मिस्टर इंडिया और नागिन जैसी सुपरहिट फिल्में दे दीं। तब उन्हें हिन्दी फिल्म जगत की पहली फीमेल सुपरस्टार का दर्जा दिया जाने लगा। उस दौर में कई पत्रिकाओं में उन्हें लेडी अमिताभ बच्चन नाम दिया।

यह भी पढ़ें: दुखदः अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

टॅग्स :श्रीदेवीअमिताभ बच्चनबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?