लाइव न्यूज़ :

मौसी के घर से क्यों हो रही है सोनम कपूर की शादी?

By भाषा | Updated: May 6, 2018 21:24 IST

Open in App

मुंबई , 6 मई: हिंदी फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी में महज दो दिन बचे होने के साथ विभिन्न समारोहों के आयोजन स्थल रोशनी से जगमग हो गए हैं जबकि सजावट के दूसरे काम भी पूरे किए जा रहे हैं। 

32 वर्षीय अभिनेत्री मंगलवार को शहर के बांद्रा इलाके में अपनी मौसी के घर पर एक निजी समारोह में कारोबारी आनंद आहूजा से शादी करेंगी।

बंगले की बाहरी दीवारें रोशनी से जगमग हैं जबकि बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स ( बीकेसी ) में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है जहां कल शाम सोनम की मेंहदी की रस्म होगी। (जरूर पढ़ेंः सोनम दी शादी: मेहंदी की रस्म बीच में छोड़ पोटली लेकर बाथरूम क्यों गए सोनम के पति आनंद आहूजा)

सोनम के घर फिल्म जगत के उनके दोस्तों का लगातार आना जाना बना हुआ है और वे उनकी मेंहदी की रस्म के लिए रिहर्सल कर रहे हैं। इन हस्तियों में अभिनेता वरूण धवन, अभिनेत्री स्वरा भास्कर एवं जैक्लीन फर्नांडिस और फिल्मकार करण जौहर शामिल हैं। 

जुहू स्थित अभिनेत्री का घर दीपों और मोमबत्तियों से सजाया गया है।   (जरूर पढ़ेंः सोनम कपूर की मेहंदी में लगा सितारों का तांता, देखिए कौन-कौन पहुंचा)

आठ मई को शादी के बाद शाम को अंधेरी स्थित एक पांच सितारा होटल में प्रीतिभोज का आयोजन होगा। 

टॅग्स :सोनम कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने रोमांटिक नोट के साथ पति को विश की वेडिंग एनिवर्सरी, बेटे वायु संग शेयर की परफेक्ट फैमिली पिक्चर

बॉलीवुड चुस्कीInternational Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने दम पर बनाई पहचान, स्टारडम ऐसा कि फीके लगते हैं मेल एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीअनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में बॉलीवुड कपल्स का रोमांटिक अंदाज, तस्वीरों ने जीता दर्शकों का दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?