सोनम कपूर की शादी: सोनम कपूर ऐसे बनाती हैं आनंद आहूजा को बकरा!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 6, 2018 07:04 PM2018-05-06T19:04:53+5:302018-05-06T19:04:53+5:30

सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ अपने कई विडियो सोशल मीडिया पर शेयर करें हैंl

sonam-kapoor-anand-ahuja-social-media | सोनम कपूर की शादी: सोनम कपूर ऐसे बनाती हैं आनंद आहूजा को बकरा!

सोनम कपूर की शादी: सोनम कपूर ऐसे बनाती हैं आनंद आहूजा को बकरा!

मुम्बई, 6 मई: बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर मई 8 को अपने लम्बे समय के बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के संग विवाह के बंधन में बंध जाएंगी। जहाँ बाकी बॉलीवुड के सितारे अपनी व्यकिगत ज़िन्दगी के बारे में बात करने से या सोशल मीडिया पर शेयर करने से कतराते हैं, सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के ज़रिए ही अपने और आनंद के बारे में बताया था। 

सोनम ने कहा की वो छुपाने में इसलिए भी विश्वास नहीं करती हैं क्यूंकि वो नहीं चाहती की रिलेशनशिप में जो दुसरे व्यक्ति हैं उनके बारे में लोग गलत सोचें। साथ ही वो उस व्यक्ति का अनादर भी नहीं करना चाहतीं ऐसा जताकर की वो उनकी ज़िन्दगी में हैं ही नहीं। "में इसके बारे में बात नहीं करुँगी लेकिन मैं छुपा कर भी नहीं रखूंगी।"

ये भी पढ़ें: इस तरह हुई थी सोनम कपूर और आनंद आहूजा की पहली मुलाकात, जूतों, गाड़ियों और बास्केटबॉल के हैं दीवाने

सोनम ने अपने और आनंद के बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। लेकिन इनमें से एक भी वीडियो के बारे मे आनंद को नहीं मालूम था। वो तो जब सोनम ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करतीं तब आनंद को पता चलता और आनंद ने सोनम से कहा की उन्हें ये विश्वास ही नहीं हो रहा की उनका ये विडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है। धीरे धीरे आनंद को सोनम की इस आदत के बारे में पता चला। उसके बाद सोनम जब उनसे वीडियो चैट करतीं तब आनंद उनसे पूछ ही लेते की क्या वो इसको रिकॉर्ड कर रही हैं। वैसे सोनम ये विडियो रिकॉर्डिंग वाली हरकत अपने दोस्तों के साथ भी कर चुकी हैं।

सोनम ने खुद ये बातें सोशल मीडिया स्टार के पहले एपिसोड में बतायीं। सोनम ने कहा कि वो सोशल मीडिया पर कुछ बोलन ज़्यादा ठीक समझ हैं क्योंकि वो उनके कंट्रोल में है। सोनम ने कहा कि वो कई बार अपनी ट्वीट के कारण मुश्किल में पड़ चुकी हैं।

सोनम कपूर आनंद आहूजा की शादी पर स्पेशल कवरेज:

तो क्या ये डिजाइनर देंगे सोनम कपूर को परफेक्ट ब्राइडल लुक?

डायबिटीज से पीड़ित हैं सोनम कपूर, अपनी शादी में कैसे लेंगी मिठाई का मजा!

सोनम कपूर और आनंद आहूजा कर सकते हैं ट्रैडिशनल पंजाबी शादी, होंगी ये रस्में

सोनम की शादी की तैयारियों में जोर शोर से जुटे हैं पिता अनिल कपूर, ऐसे सजवाया घर

सिख रीति-रिवाज से होगी सोनम की शादी, आनंद के कपड़े से गानों तक‌ की पूरी डिटेल यहां पढ़ें

English summary :
Sonam Kapoor is getting married to her long term beau Anand Ahuja on May 8. Sonam has been sharing her pics with Anand on her Instagram account. She also took Anand by surprise by recording her video calls and sharing them on social media.


Web Title: sonam-kapoor-anand-ahuja-social-media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे