लाइव न्यूज़ :

सोनम के वेडिंग रिसेप्शन में जुटे ये सितारे, इस अंदाज में पहुंचे शाहरुख खान   

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 9, 2018 05:12 IST

सोनम की शादी का फंक्शन उनकी मासी कविता कपूर के घर बैंड स्टैंड बांद्रा स्थित बंगले पर रखा गया था।

Open in App

मुंबई, 9 मई: सोनम कपूर और आनंद आहूजा सिख रीति-रिवाज से मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद देर शाम मुंबई के फाइव स्‍टार होटल 'द लीला' में वेड‍िंग रिसेप्‍शन रखा गया, जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान सोनम और आनंद आहूजा बेहत खूबसूरत नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान और विद्या बालन रिसेप्शन पार्टी में बहुत देर से पहुंचे थे।

वहीं आपको बता दें, सोनम की शादी का फंक्शन उनकी मासी कविता कपूर के घर बैंड स्टैंड बांद्रा स्थित बंगले पर रखा गया था। सोनम-आनंद की शादी के लिए पूरा बॉलीवुड बांद्रा स्थित सनटेक सिग्नेचर आइलैंड पहुंचा था। बहन की शादी को खास बनाने के लिए अर्जुन कपूर ने अपने दोस्त रणवीर सिंह के साथ मिलकर स्पेशल परफॉर्मेंस दिया।

ये भी पढ़ें-मांग में सिंदूर भरते वक्त सोनम ने आनंद के सामने रखी ऐसी मांग, कांप गए हाथ

शादी में आनंद आहूजा ने गोल्डन और व्हाइट के कॉम्बिनेशन की शेरवानी पहनी थी। गोल्डन साफा और गले में पिंक रंग की मोतियों की माला साथ ही उन्होंने हाथ में कृपाण ले रखा था। सोनम ने अपने इस खास दिन के लिए फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का लंहगा पहना था। वहीं उनका मेकअप और हेयर मशहूर मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने किया था। दूल्हा आनंद आहूजा ने डिजाइनर राधवेंद्र राठौर की डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी।

ये भी पढ़ें-वरमाला के समय आखिर क्यों सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से कहा-'बाबू सॉरी'

इस शादी के लिए थीम पिंक और व्हाइट रखा गया था। शादी में शामिल हुए ज्यादातर मेहमान पिंक और व्हाइट ड्रेस में दिख रहे थे। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाहन्वी कपूर ने सोनम की शादी के लिए गुलाबी लंहगे चुना था। वहीं खुशी कपूर ने इस शादी के लिए व्हाइट और येलो कलर के लंहगे को चुना। दोनों ही बहनें बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ये भी पढ़ें-सोनम कपूर आनंद आहूजा की शादी: ठांठ-बांट आए सितारे, पर छाए तैमूर अली खान, सोशल मीडिया में लूटी महफिल

सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा पेशे से दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनका कपड़ों का एक बड़ा ब्रांड है। दिल्ली के रहने वाले आनंद इसके साथ ही शाही एक्पोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं जो उनका फैमिली बिजनेस है। आनंद अहूजा देश के पहले शू स्टोर के भी फाउंडर हैं। स्टोर का नाम है 'वेज-नॉन वेज'। इतना ही नहीं सोमन के कथित प्रेमी आनंद अहूजा अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं। आनंद आहूजा ने अमेरिका की अमेजन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम किया है। 

टॅग्स :सोनम कपूरआनन्द आहूजावेडिंगबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?