लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे बनें मुख्यमंत्री, शत्रुघ्न सिन्हा ने इस अंदाज में दी बधाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 29, 2019 08:44 IST

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी मुद्दे पर ट्वीट करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना से प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उद्धव ठाकरे परिवार से मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति हैं।

शिवसेना से प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उद्धव ठाकरे परिवार से मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति हैं। साथ ही पार्टी  के तीसरे व्यक्ति हैं। उद्धव के साथ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के दो दो नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है। इस बीच कई हर कोई उद्धव को इस खास मौके के लिए बधाई दे रहा है। इस लिस्ट में एक्टर और कांग्रेस के नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हैं।

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी मुद्दे पर ट्वीट करते रहते हैं। वह एक जरूरी मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। अब नेता और एक्टर ने महाराष्ट्र राजनीति पर अपनी राय व्यक्त की है। 

शत्रुघ्न ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सबसे अपेक्षित, प्रतीक्षित और योग्य सरकार के शपथ ग्रहण के दिन और हमारे पारिवारिक मित्र, महाराष्ट्र के बागडोर संभालने के लिए बाला साहेब ठाकरे के योग्य बेटे उद्धव ठाकरे को बधाई हो!

शत्रुघ्न के अलावा एक्टर रितेश देशमुख ने भी ट्वीट करके उद्धव को बधाई दी है। रितेश ने लिखा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शरथ लेने पर उद्धव ठाकरे को बहुत बधाई और मेरे दोस्त आदित्य ठाकरे को भी बहुत बधाई।शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस से मिलाकर बनी महाराष्ट्र विकास आघाड़ी ने करीब दो हफ्तों में तैयार किया गया न्यूनतम साझा कार्यक्रम जारी किया है जिसके तहत किसानों, मजदूरों, रोजगार के अवसरों और व्यापार सुगमता पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. इसके तहत किसानों को एक और कर्जमाफी दी जाएगी.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शत्रुघ्न सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

भारतDelhi Assembly Elections 2025: AAP के लिए प्रचार करेंगे TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा

भारतVIDEO: कुमार विश्वास ने सोनाक्षी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा पर ऐसा क्या कहा जो मच गया सियासी बवाल, कांग्रेस ने की तीखी आलोचना

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार