लाइव न्यूज़ :

शाहरुख ने केट ब्लैंचेट, एल्टन जॉन के साथ सेल्फी लेने का अनुरोध किया

By IANS | Updated: January 23, 2018 15:41 IST

शाहरुख ने मीर फाउंडेशन की मदद से भारत में बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए सोमवार को यहां पुरस्कार ग्रहण किया।

Open in App

दावोस, 23 जनवरी: स्विट्जरलैंड के दावोस में 'विश्व आर्थिक मंच' सम्मेलन में क्रिस्टल अवॉर्ड से नवाजे गए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हॉलीवुड कलाकारों केट ब्लैंचेट और एल्टन जॉन के साथ सेल्फी लेने के लिए बेसब्र हो उठे। उन्होंने फौरन ही दोनों से सेल्फी लेने का अनुरोध कर डाला। अभिनेता दोनों कलाकारों के जबरदस्त प्रशंसक हैं। शाहरुख ने मीर फाउंडेशन की मदद से भारत में बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए सोमवार को यहां पुरस्कार ग्रहण किया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद शाहरुख ने करोड़ों लोगों के दिलों को जीतने के लिए ब्लैंचेट और जॉन की तारीफ की। शाहरुख ने अपने भाषण में कहा, "मैं वास्तव में तहे दिल से इस सम्मान के लिए आभारी हूं और दो शानदार, असाधारण व प्रतिभाशाली शख्सियतों केट ब्लैंचेट और सर एल्टन जॉन के सानिध्य में होना सच में मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"

ये भी पढ़ें: शाहरुख से दूर होते ही बेटी सुहाना किचन में बनाने लगी खाना, तस्वीरें हो गई वायरल

उन्होंने कहा, "वह (ब्लैंचेट) बिल्कुल एक ऐसी महिला हैं, जो हवाओं का रुख तय करती हैं और सर आपने करोड़ों लोगों का, जिनमें मैं भी शामिल हूं, अपने गीतों से दिल जीता है।" शाहरुख (52) ने ब्लैंचेट और जॉन से सेल्फी के लिए अनुरोध भी किया।उन्होंने कहा, "तो, सच में इस बात ने मेरे दिल को छू लिया है कि मैं इन दोनों के बीच चुना गया। आप लोगों के जाने से पहले बस एक खास अनुरोध..क्या मैं एक सेल्फी ले सकता हूं।"पुरस्कार समारोह से पहले फिल्म 'रईस ' के अभिनेता ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में बाहें फैलाए हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। दावोस पहुंचने के बाद उन्होंने एक और तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें उनके पीछे खूबसूरत बर्फीली वादियां हैं। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानविश्व आर्थिक मंच
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें