लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले शुरू हुआ 'जीरो' पर बवाल- निर्माता ने कहा- शाहरुख ने तलवार पकड़ी, कृपाण नहीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 1, 2018 09:02 IST

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'जीरो' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म एक कंट्रोवर्सी में फंस गई थी और आरोप लगाए गए थे कि इसमें शाहरुख कृपाण पकड़े नजर आए.

Open in App

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'जीरो' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म एक कंट्रोवर्सी में फंस गई थी और आरोप लगाए गए थे कि इसमें शाहरुख कृपाण पकड़े नजर आए. लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को बम्बई हाईकोर्ट में बताया कि फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर में शाहरुख ने तलवार पकड़ी हुई है न कि कृपाण.

अधिवक्ता अमृतपाल सिंह खालसा की ओर से दायर याचिका में दावा किया गया था कि सिनेमा के ट्रेलर और पोस्टर से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति बी पी धर्माधिकारी और एस वी कोटवाल की खंडपीठ में हो रही है.

याचिका में फिल्म के निर्देशक और निर्माताओं को उस सीन को हटाने का निर्देश देने की मांग की गई है जिसमें शाहरुख 'कृपाण' (छोटी तलवार अथवा एक डैगर, जिसे सिख समुदाय के लोग हमेशा अपने पास रखते हैं) पकड़े दिखाई दे रहे हैं. याचिका में सेंसर बोर्ड को प्रमाणपत्र न देने का निर्देश देने की मांग भी गई है.

लेकिन शाहरुख खान, निर्माताओं गौरी खान तथा करुणा बदवाल और निर्देशक आनंद एल राय की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता नवरोज सरवाई ने शुक्रवार को अदालत को बताया कि याचिका पूरी तरह से गलत धारणा पर आधारित है. फिल्म में शाहरुख ने जो चीज पकड़ी है, वह कृपाण नहीं, एक साधारण तलवार है. मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होनी है, जबकि फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी.

टॅग्स :शाहरुख खानज़ीरो (फिल्म)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार