लाइव न्यूज़ :

न्यू ईयर पर शाहरुख खान ने फैन्स को दिया 'जीरो', रिलीज किया अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 2, 2018 07:25 IST

शाहरुख का नया लुक फैन्स को कितना पसंद आता है इस बात का पता तो फिल्म रिली होने के बाद ही पता चलेगा।

Open in App

लीजिये आज इस साल का पहला दिन है और शाहरुख़ खान ने अपने फैन्स को इस साल का तोफा दे ही दिया। जी हाँ बॉलीवुड की दुनिया के किंग खान ने अपनी फिल्म का टीज़र और फिल्म का टाइटल दोनों ही रिलीज़ कर दिए है। टीज़र में शाहरुख़ खान का लुक देखने लायक है। अब यह लुक उनके फैन्स को कितना पसंद आता है इस बात का पता तो फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा।

बता दें टीज़र की शुरुआत में ही शाहरुख के लिए पागल, आशिक, शायर, मक्कार, मेंटल, दिलदार, धोखेबाज, खोटा, कमीना, मतलबी, छिछोरा, जोकर जैसे कई टाइटल का इस्तेमाल किया गया है। शाहरुख़ फिल्म के टीज़र में मोहम्मद रफ़ी के गाने ‘तुमको हमपे प्यार आया’ पर जमकर थिरके हुए नजर आ रहें है।इस फिल्म के लिए शाहरुख़ ने काफी मेहनत की है। जो उनके इस टीज़र में साफ़ नजर आ रही है। आनंद एल राय के साथ शाहरुख़ खान इस फिल्म के जरिये पहली बार एक दुसरे के साथ काम कर रहे है। इस फिल्म में शाहरुख़ एक बौने का किरदार निभा रहे है।

शाहरुख़ ने अपनी फिल्म का टीज़र रिलीज़ करते हुए ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, कि “टिकटें लिए बैठें हैं लोग मेरी ज़िंदगी की, तमाशा भी पूरा होना चाहिए!” इस फिल्म में शाहरुख़ के अपोजिट कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।इसके पहले तीनो एक साथ साल 2012 में आई यश चोपड़ा की फिल्म ‘जब तक है जान’ में काम कर चुके है। अब देखना यह है कि क्या तीनों की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिलों में घर करने में कितना कामयाब रहती है। फिल्म ‘जीरो’ इस साल क्रिसमस के मौके पर 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

BY: Lalit Chaudhary

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया