लाइव न्यूज़ :

वीडियो: शबाना आजमी ने CAA और NRC पर उठाई आवाज, बोलीं- सब उठो, मैं भी उठूं, तुम भी उठो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 19, 2019 16:14 IST

शबाना हमेशा हर एक मुद्दे पर अपनी बात बेवाकी से रखती हैं। शबाना सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशबाना विरोध के पक्ष में उतरी हैं।शबाना ने वीडियो शेयर करके इसका पक्ष लिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने वीडियो शेयर करके नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर अपना समर्थन जताया है। शबाना विरोध के पक्ष में उतरी हैं। शबाना ने वीडियो शेयर करके इसका पक्ष लिया है।

शबाना आजमी ने देश में नागरिकता कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम देने की अपील की है। शबाना का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से छा गया है।

शबाना वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि 'मैं इस वक्त हिंदुस्तान में नहीं हूं इसलिए मुझे बहुत अफसोस है, कि जो विरोध और प्रदर्शन हो रहे हैं, CAA और NRC को लेकर मैं उनमें वहां मौजूदा होकर शामिल नहीं हो पा रही हूं, लेकिन मैं पूरी तरह से आप लोगों के साथ हूं और मैं यह इल्तिजा करती हूं कि आप ज्यादा से ज्यादा तादाद में इस मुहिम को आगे बढ़ाएं, लेकिन बिना किसी हिंसा के। यह बहुत जरूरी है, मैं अपनी बात खत्म करती हूं कैफी आजमी के एक शेर सेः  आज की रात बहुत गर्म हवा चलती है,आज की रात न फुटपाथ पे नींद आएगी,सब उठो, मैं भी उठूं, तुम भी उठो, तुम भी उठो,कोई खिड़की इसी दीवार में खुल जाएगी।

शबाना आजमी ने इस तरह देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अपनी तरह से अपना पक्ष व्यक्त किया है। वैसे शबाना हमेशा हर एक मुद्दे पर अपनी बात बेवाकी से रखती हैं। शबाना सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखती रहती हैं।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतवीडियो: पीओके के मुसलमानों को भारतीय नागरिकता के सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह? देखिए

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतनागरिकता न मिलने के कारण 800 पाकिस्तानी हिंदू वापस लौट गए: रिपोर्ट

भारतयूपी के डॉ कफिल खान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली राहत, नागरिकता कानून पर दिया था भाषण

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?