लाइव न्यूज़ :

संजु के बाद राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म मुन्नाभाई चले अमेरिका नहीं होगी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 13, 2018 12:39 IST

मुन्नाभाई MBBS और लगे रहो मुन्नाभाई के बाद राजकुमार हिरानी मुन्नाभाई सीरीज की अगली फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे।

Open in App

मुम्बई, 12 मई: संजय दत्त के जीवन के ऊपर बनी फिल्म संजूके बाद निर्देशक राजकुमार हिरानी मुन्नाभाई सीरीज की अगली कड़ी बनायेंगे ऐसी उम्मीद थी। लेकिन राजकुमार हिरानी ने साफ कहा है कि वो मुन्नाभाई चले अमेरिका नहीं बना रहे हैं।

हिरानी की मुन्नाभाई MBBS और लगे रहो मुन्नाभाई जैसी हिट फिल्में बनाने के बाद 3 iditos और pk जैसी फिल्में बनाई थीं। बीच में मुन्नाभाई चले अमेरिका का टीज़र भी रिलीज़ हुआ जिससे ये पक्का हुआ कि मुन्नाभाई की अगली कड़ी और बड़ा धमाका करेगी।

लेकिन हिरानी ने राजीव मसंद को हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अब वो मुन्नाभाई चले अमेरिका नहीं बनायेंगे। मुन्नाभाई के ऊपर की पाँच आधी लिखी हुई स्क्रिप्ट हैं जिसमे से एक उन्होंने लॉक करली है और स्क्रिप्ट राइटर अभिजात जोशी के साथ उस पर काम शुरू है। संजु की रिलीज़ के बाद मुन्नाभाई की अगली कड़ी की शूटिंग शुरू होगी।ये भी पढ़ें: Sanju Teaser Release: डियर मीडिया 'संजू बाबा' किसी नेक काम के लिए नहीं गए थे जेल

मुन्नाभाई कहानी है मुन्नाभाई यानी संजय दत्त और सर्किट यानी अरशद वारसी की। पहली फ़िल्म में मुन्नाभाई जो कि मुम्बई में एक गुंडे हैं, अपने माता-पिता को दिखाने के लिए डॉक्टर बनते हैं और कैसे वो अपने सीधे सच्चे स्वभाव से लोगों का नज़रिया बदल देते हैं।

फिल्म लगेरहो मुन्नाभाई में गांधीगिरी का पाठ पढ़ाते हैं मुन्नाभाई और सर्किट। फ़िल्म के ये दोनों किरदार इतने पॉपुलर हुए की बॉलीवुड में लगभग सभी अभिनेता ये रोले प्ले करना चाहते हैं। आमिर खान PK की शूटिंग के दौरान बोल चुके हैं कि वो अगली मुन्नाभाई करना चाहते हैं लेकिन फिलहाल ये नहीं पता की मुन्नाभाई की नई फिल्म में कोई फेरबदल होगा या संजय दत्त और अरशद वारसी ही मुन्नाभाई और सर्किट का किरदार निभाएंगे।

बीच में ऐसी भी ख़बरें आ रही थीं की मुन्नाभाई अब राजू हिरानी नहीं बनायेंगे बल्कि उनके असिस्टेंट सुभाष कपूर बनायेंगे। फिल्म का टाइटल भी फाइनल हो गया था मुन्नाभाई चले दिल्ली। लेकिन हिरानी के इस ताज़े वक्तव्य से सभी अटकलों पर विराम लग गया है और मुन्नाभाई और सर्किट उनके ही निर्देशन में फिर से हसाएंगे, गुदगुदाएँगे और आपकी आँखें नम छोड़ जायेंगे।

राजू हिरानी के निर्देशन में बनी संजु जून 29 को रिलीज़ हो रही है। रनबीर कपूर फिल्म में संजय दत्त की भूमिका में नज़र आयेंगे।

टॅग्स :राजकुमार हिरानीसंजय दत्तअरशद वारसी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?