लाइव न्यूज़ :

करोड़ों की फीस लेने वाली दीपिका पादुकोण को भंसाली ने दिया 500 रुपये का नोट, जानिए क्यों?

By IANS | Updated: February 22, 2018 16:37 IST

दीपिका अभिनीत फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज को लेकर भले ही देशभर में जमकर बवाल हुआ हो लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद इसने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं।

Open in App

दीपिका अभिनीत फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज को लेकर भले ही देशभर में जमकर बवाल हुआ हो लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद इसने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। दीपिका के काम से अभिभूत निर्देशक भंसाली ने उन्हें 500 रुपये का नोट भी दिया था।

फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका के शानदार अभिनय ने सिर्फ जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी वाह-वाही लूटी है। फिल्म में दीपिका के अभिनय से भंसाली इतना खुश थे कि उन्होंने दीपिका को 500 रुपये का नोट दिया था, जो दीपिका के लिए उनके करोड़ों रुपये की फीस से ज्यादा मायने रखता है। संजय लीला भंसाली ने कहा, दीपिका बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका ने फिल्म में जौहर करने से पहले महिलाओं को जिस तरह से संबोधित किया, वह मुझे बहुत भाया। मैं यह देखकर अभिभूत हो गया कि उन्होंने कैसे इस दृश्य को अच्छे से संभाला।

इसके लिए मैंने उन्हें 500 रुपये का नोट दिया था। मुझे यकीन है कि सराहना भरा यह नोट उनके लिए करोड़ों रुपये की फीस से अधिक मूल्यवान है। गौरतलब है कि 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 'पद्मावत' दीपिका की सातवीं फिल्म बन गई है।

यह भी पढ़ें: फिक्स हो गई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की डेस्टिनेशन वेडिंग, जानिए क्या है सच

टॅग्स :पद्मावतदीपिका पादुकोणसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो