फिक्स हो गई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की डेस्टिनेशन वेडिंग, जानिए क्या है सच
By पल्लवी कुमारी | Published: February 8, 2018 11:12 AM2018-02-08T11:12:48+5:302018-02-08T11:57:40+5:30
बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में इनकी फिल्म पद्मावत ब्लॉकबस्टर रही है। लेकिन फिल्म के अलावा दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक बार फिर से चर्चा में रहे हैं। आए दिन ऐसी अफवाह आते रहती है कि दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन इस बार जो खबर आई है उसमें मीडिया ऐसे दावा कर रही है कि दोनों जल्द से जल्द डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं।
मीडिया में आई खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे हैं और इनकी ये प्लानिंग जोरों-शोरों से चल रही है। जी हां खबर है कि इस साल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द शादी कर सकते हैं। लेकिन सच यही है कि दीपिका और रणवीर दोनों ने अभी तक इस पर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरह इनकी शादी भी सरप्राइज वेडिंग हो सकती है।
दीपिका और रणवीर अपने फैंस को चुपचाप शादी कर खुशखबरी दे सकते हैं। खबर है कि दोनों इस साल के अंत तक सरप्राइज वेडिंग कर सकते हैं और यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग ही होगी। बता दें कि दीपिका भी एक इंटरव्यू में डेस्टिनेशन वेडिंग की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। रणवीर और दीपिका दोनों को समंदर बहुत पसंद है तो ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों किसी बीच पर अपना डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकते हैं।