लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में पियानो बजाते वाजिद खान का वीड‍ियो शेयर कर इमोशनल हुए भाई साजिद, कहा- मेरे नाम में तू हमेशा रहेगा

By अमित कुमार | Updated: June 3, 2020 21:48 IST

वाजिद खान आखिरी वक्त में एक सप्ताह तक कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे थे। 31 मई को रात करीब 1 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया और वो दुनिया छोड़कर चले गए।

Open in App
ठळक मुद्दे वीडियो में वाजिद अस्पताल के बेड पर बैठकर फोन में किसी एप के जरिए पियानो पर कोई धुन बजाते नजर आ रहे हैं। वाजिद, पिछले कई सालों से किडनी के अलावा हार्ट की समस्या से भी जूझ रहे थे।वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई फिल्मों में संगीत दिया है।

म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। वाजिद वेंटिलेटर पर थे, 31 मई की दोपहर वाजिद की तबीयत बेहद बिगड़ गई थी। वाजिद, पिछले कई सालों से किडनी के अलावा हार्ट की समस्या से भी जूझ रहे थे। वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई फिल्मों में संगीत दिया है। 

दोनों भाईयों की जोड़ी बॉलीवुड में साजिद-वाजिद के नाम से जानी जाती रही है। वाजिद के असमय निधन के बाद यह जोड़ी टूट गई। भाई के जाने से साजिद दुखी हैं और वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने वाजिद को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। 

वीडियो में वाजिद अस्पताल के बेड पर बैठकर फोन में किसी एप के जरिए पियानो पर कोई धुन बजाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए साजिद खान इमोशनल हो गए। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'दुनिया छूट गई, सब कुछ छूटा, न तूने कभी म्यूजिक छोड़ा, न म्यूजिक तुझे कभी छोड़ेगा। मेरा भाई लीजेंड था और लीजेंड कभी मरते नहीं। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा। मेरी खुशी में, मेरी दुआओं में, मेरे नाम में तू हमेशा रहेगा।'

बता दें कि साजिद-वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए संगीत दिया। 1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए संगीत दिया, जिसमें "दीवाना तेरा", "अब मुझसे रात दिन" और "इस कदर प्यार है" जैसे गाने शामिल थे। उसी साल उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और 'हटा सावन की घाटा', 'चुपके से कोई और' और 'हैलो ब्रदर' जैसे गाने लिखे।

टॅग्स :वाजिदसाजिद खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार