लाइव न्यूज़ :

200 करोड़ रुपये का मामलाः ईडी के सामने पेश जैकलिन फर्नांडिस, ठग सुकेश चंद्रशेखर की सहयोगी पिंकी इरानी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2021 21:47 IST

Rs 200 crore case: अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस (36) धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल और दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।ईडी ने 5 दिसंबर को जैकलिन को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश जाने से रोक दिया था। जैकलिन के प्रवक्ता ने पहले कहा था कि अभिनेत्री बतौर एक गवाह एजेंसी के समक्ष बयान दर्ज करा रही हैं।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में बृहस्पतिवार को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया और जांच के सिलसिले में अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत पिंकी इरानी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, इरानी कथित रूप से जांच सहयोग नहीं कर रही थीं, इसलिए उन्हें हिरासत में ले लिया गया। जांच एजेंसी ने इससे पहले चंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल और दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।

इस बीच, फर्नांडिस (36) धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। ईडी जैकलिन से चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ जारी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ कर रही है।

इससे पहले बुधवार को उनसे एजेंसी के कार्यालय में लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी। एजेंसी पहले भी इस मामले के संबंध में दो बार जैकलिन से पूछताछ कर चुकी है। उन्हें और चंद्रशेखर को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई है। गौरतलब है कि चंद्रशेखर और उनकी पत्नी पॉल के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक के धन शोधन का मामला दर्ज है।

आरोप पत्र में दावा किया गया था कि चंद्रशेखर ने जैकलिन को कई महंगे उपहार दिए थे। चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत कुछ लोगों से भी धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। जैकलिन के प्रवक्ता ने पहले कहा था कि अभिनेत्री बतौर एक गवाह एजेंसी के समक्ष बयान दर्ज करा रही हैं। ईडी ने 5 दिसंबर को जैकलिन को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश जाने से रोक दिया था। 

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़मुंबईप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार