लाइव न्यूज़ :

Rio Kapadia: नहीं रहे रियो कपाड़िया, 66 वर्ष की आयु में निधन, ‘दिल चाहता है’, ‘चक दे इंडिया’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 14, 2023 18:01 IST

Rio Kapadia: ‘दिल चाहता है’, ‘चक दे इंडिया’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया का बृहस्पतिवार को यहां निधन हो गया। वह 66 साल के थे।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार में पत्नी मारिया फराह, बच्चे अमन और वीर हैं।टेलीविजन शो सपने सुहाने लड़कपन के में भी देखा गया था।टीवी शो में सहायक अभिनेता की भूमिका निभायी।

Rio Kapadia: मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। ‘दिल चाहता है’, ‘चक दे इंडिया’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता नहीं रहे। निधन की खबर की पुष्टि उनके दोस्त फैसल मलिक ने की। उनके परिवार में पत्नी मारिया फराह, बच्चे अमन और वीर हैं।

अभिनेता रियो कपाड़िया का अंतिम संस्कार 15 सितंबर को गोरेगांव के शिवधाम शमशान भूमि में होगा। रियो की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। कई लोग सोशल मीडिया के जरिए रियो को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।  फिल्मों के अलावा दिवंगत अभिनेता को टेलीविजन शो सपने सुहाने लड़कपन के में भी देखा गया था।

उन्होंने सिद्धार्थ तिवारी की महाभारत में गांधारी के पिता, गांधार के राजा सुबाला की भूमिका निभाई। मलिक ने बताया, ‘‘आज दोपहर करीब 12:30 बजे उनका निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे ।’’ कपाड़िया ने ‘खुदा हाफिज’, ‘द बिग बुल’, ‘एजेंट विनोद’, ‘कुटुंब’ और ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ जैसी फिल्मों और टीवी शो में सहायक अभिनेता की भूमिका निभायी।

उन्हें हाल ही में ‘मेड इन हेवेन’ के सीजन दो में देखा गया था, जिसमें उन्होंने दूसरे एपिसोड में मृणाल ठाकुर के पिता की भूमिका निभाई थी। अभिनेता का अंतिम संस्कार कल मुंबई के उपनगर गोरेगांव के एक श्मशान घाट में किया जाएगा। कपाड़िया के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल