लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव व पत्रलेखा ने जाह्नवी कपूर से खरीदा ट्रिपल लग्जरी अपार्टमेंट, जानिए इसकी कीमत

By अनिल शर्मा | Updated: July 30, 2022 15:07 IST

पिछले साल नवंबर में राजकुमार और पत्रलेखा ने शादी की थी। दोनों ने एक दशक से अधिक समय तक डेटिंग किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे जाह्नवी ने ये फ्लैट दिसंबर 2020 में 39 करोड़ में खरीदा थाजाह्नवी से खरीदे राजकुमार के यह अपार्टमेंट 3,456 वर्ग फीट में फैला हैराजकुमार ने करीब 43.87 करोड़ रुपए में इस ट्रिपल लग्जरी अपार्टमेंट को खरीदा है

मुंबईः अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने जाह्नवी कपूर से जुहू में लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। स्क्वायर फीट इंडिया द्वारा ऐक्सेस किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, राजकुमार राव व उनकी पत्नी पत्रलेखा ने जाह्नवी कपूर से करीब 43.87 करोड़ रुपए में यह ट्रिपल लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। 

रिपोर्ट के अनुसार अपार्टमेंट 3,456 वर्ग फीट में फैला है जो 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल पर स्थित है। राजकुमार और पत्रलेखा ने अपार्टमेंट के लिए 2.19 करोड़ का स्टांप शुल्क चुकाया है। वहीं प्रति स्क्वायर फीट के लिए अभिनेता ने करीब 1.27 लाख चुकाया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है ये डील देश की सबसे महंगी डील्स में से एक है।

पैपराजी विरल भियानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि जाह्नवी ने ये फ्लैट दिसंबर 2020 में खरीदा था। बताया जा रहा है कि उस वक्त जाह्नवी ने इस अपार्टमेंट को 39 करोड़ में खरीदा था। विरल के मुताबिक इस अपार्टमेंट का निर्माण प्रसिद्ध निर्माता और निर्माता  आनंद पंडित द्वारा किया गया है जिसे लोटस आर्य कहा जाता है।

बता दें पिछले साल नवंबर में राजकुमार और पत्रलेखा ने शादी की थी। दोनों ने एक दशक से अधिक समय तक डेटिंग किया था। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी में करीबी ही शामिल हुई थे। दोनों की यह शादी न्यू चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में हुई थी।

टॅग्स :राजकुमार रावजाह्नवी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव और पत्रलेखा के घर गूंजेंगी किलकारी, फैन्स संग शेयर की गुडन्यूज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार