लाइव न्यूज़ :

इस फिल्म के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं परिणीति चोपड़ा, पहले इस एक्ट्रेस को किया गया था कास्ट

By मेघना वर्मा | Updated: April 6, 2019 09:28 IST

परिणीति व्हाइट कलर की टीशर्ट और ब्लैक पेंट में दिख रही हैं। परिणीति ने इस फोटो में ब्लू और औरेंज कलर के जूते भी पहन रखें हैं।

Open in App

केसरी फिल्म की सक्सेस के बाद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों बैंडमिंटन की प्रैक्टिस में लगी हुई हैं। अपनी अगली बायोपिक के लिए एक्ट्रेस प्रेक्टिस जोन में पसीना बहा रही हैं। साइना नेहवाल पर बनने वाली इस फिल्म में परिणीति लीड किरदार निभाती दिखाई देंगी। 

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को परि ने एक फोटो पोस्ट की। जिसमें परिणीति व्हाइट कलर की टीशर्ट और ब्लैक पेंट में दिख रही हैं। परिणीति ने इस फोटो में ब्लू और औरेंज कलर के जूते भी पहन रखें हैं। फोटो में एक्ट्रेस के बगल में ही उनका रैकेट और शटलकॉक पड़ी हुई है।

फोटो शेयर करके परिणीति ने लिखा है, 'पोस्ट ट्रेनिंग ब्लिस, हैशटैग साइना।'

 

परिणीति की ये फोटो देखकर समझ आ रहा है कि अपनी अगली फिल्म के लिए एक्ट्रेस जमकर पसीना बहा रही हैं। वैसे आपको बता दें परिणीति से पहले साइना नेहवाल की इस बायोपिक के लिए श्रद्धा कपूर को चुना गया था। सिर्फ यही नहीं साइना का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया था जिसमें श्रद्धा ने रेड और व्हाइट स्पोर्ट्स ड्रेस पहन रखी थी और वो बैडमिन्टन खेलती दिख रही थीं। 

लोगों ने श्रद्धा के लुक को काफी पसंद भी किया था। मगर इसके बाद श्रद्धा अपनी दूसरी फिल्मों में बिजी हो गई। प्रभास के साथ आने वाली उनकी फिल्म साहो हो या सुशांत के साथ आ रही छिछोरे। श्रद्धा के डेट्स साइना की बायोपिक के साथ मैच नहीं हो पाए। इसी कारण से मेकर्स ने ये डिसीजन लिया। अब श्रद्धा की जगह परिणीति ने ले ली है। 

टॅग्स :परिणीति चोपड़ाश्रद्धा कपूरसाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, परिणीति ने बेबी बॉय को दिया जन्म

बॉलीवुड चुस्कीअंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' की श्रेणी में नामित दिलजीत दोसांझ, ‘लुडविग’, ‘यो, एडिक्टो’ और ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सोलिट्यूड’ से मुकाबला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?