लाइव न्यूज़ :

Hera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2025 18:56 IST

Hera Pheri 3: चर्चित कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर जारी विवाद अब खत्म हो गया है और खुद दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने फिल्म में अपनी वापसी की पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

Hera Pheri 3: चर्चित कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर जारी विवाद अब खत्म हो गया है और खुद दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने फिल्म में अपनी वापसी की पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी। इससे पहले मई में परेश रावल ने फिल्म से अलग होने का ऐलान किया था। अब रावल फिर से प्रियदर्शन के निर्देशन में फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ काम करते नजर आएंगे। रावल के फिल्म से अलग होने की घोषणा के बाद अक्षय ने मुकदमा दायर किया, जो अपनी कंपनी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' के माध्यम से इस फिल्म के निर्माता भी हैं। रावल अब पुनः फिल्म से जुड़ गए हैं। हाल में एक पॉडकास्ट में परेश रावल ने बताया कि अब वह फिर से फिल्म का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा, “फिल्म पहले भी आने ही वाली थी, लेकिन हमें आपस में कुछ चीजें ठीक करनी थीं। प्रियदर्शन, अक्षय और सुनील ये सभी लोग कई सालों से अच्छे दोस्त हैं और बहुत रचनात्मक भी।” दिग्गज अभिनेता रावल ने अक्षय के मुकदमे का जिक्र करते हुए कहा कि कोई विवाद नहीं है। अक्षय ने रावल से 25 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की थी। रावल ने कहा, “जब लोग किसी चीज को इतना पसंद करते हैं, तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उन्हें मेहनत से बनाई गई चीज दें।” उन्होंने कहा, "आप चीजों को हल्के में नहीं ले सकते। मेहनत करके उन्हें (फिल्म) दो। इसलिए, मेरी राय थी कि सब साथ में आएं, मेहनत करें। और कुछ नहीं। अब सब सुलझ गया है।"

टॅग्स :परेश रावलअक्षय कुमारसारा अली खानसुनील शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार