लाइव न्यूज़ :

गणेश चतुर्थी पर वायरल हो रहीं सुशांत सिंह राजपूत की पुरानी तस्वीरें, बप्पा संग नजर आए दिवंगत अभिनेता

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 22, 2020 20:40 IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन अभी भी फैंस उन्हें याद करते हैं। इस बीच गणेश चतुर्थी के मौके पर सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में गणपति बप्पा के साथ नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइन तस्वीरों में सुशांत सिंह राजपूत बप्पा की मूर्ति के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा हो चुका है। मगर फैंस के साथ तमाम सेलेब्स इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। यही नहीं, सभी लगातार दिवंगत अभिनेता के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस बीच गणेश चतुर्थी के मौके पर सुशांत की गणपति बप्पा के साथ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। 

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

इन तस्वीरों में सुशांत सिंह राजपूत बप्पा की मूर्ति के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल तस्वीरों में सुशांत ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने कढ़ाईदार कुर्ते-पायजामे के साथ नारंगी रंग की सदरी भी पहनी हुई है। बता दें, 34 वर्षीय सुशांत 14 जून को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। तब से मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी, लेकिन अब ये केस सीबीआई हैंडल कर रही है। 

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। सीबीआई ने उनके अपार्टमेंट पहुंचकर काफी छानबीन की। इस दौरान उन्होंने छत पर जाकर भी जांच की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यही नहीं, सीबीआई द्वारा सुशांत के नीरज और हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा के अलावा चार अन्य लोगों के भी बयान दर्ज करने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा

ज़रा हटकेVIRAL: गणेश जी को पानी में मत डालो, डूब जाएंगे, इमोशनल कर देने वाला वीडियो वायरल

भारतगणेश प्रतिमा विसर्जनः 4 डूबे और 13 अन्य लापता, महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के समापन को लेकर उमड़े लोग

भारतVIDEO: हैदराबाद में 69 फीट ऊंचे गणपति बप्पा का विसर्जन, ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते भक्त, देखें वीडियो

ज़रा हटकेविदेशी धरती पर गणपति विसर्जन में दिखा ऐसा नजारा, सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?