लाइव न्यूज़ :

नवाज़ुद्दीन सिद्दकी के लिए चैलेंजिंग था बाल ठाकरे का किरदार, कंफर्ट जोन से आना पड़ा बाहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2019 12:24 IST

फिल्म ‘ठाकरे’ अभिजीत पानसे द्वारा निर्देशित है और मराठी और हिंदी, दो भाषाओं में एक साथ बनाया गया है। बाल ठाकरे के जीवन पर बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ठाकरे के रूप में, जबकि अमृता राव उनकी पत्नी की भूमिका में हैं।

Open in App

भारतीय राजनैतिक दल शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के जीवन पर बेस्ड आनेवाली द्विभाषी बायोपिक फिल्म ‘ठाकरे’ 25 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में इस फिल्म के लीड कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी एवं अमृता राव इसके प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे। उनके साथ इस फिल्म के लेखक संजय राउत और उनकी निर्माता पुत्री पूर्वाशी संजय राउत भी मौजूद थीं। इन सब ने फिल्म को लेकर कनॉट प्लेस स्थित ओडोन कार्निवल सिनेमाज में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

बता दें कि फिल्म ‘ठाकरे’ अभिजीत पानसे द्वारा निर्देशित है और मराठी और हिंदी, दो भाषाओं में एक साथ बनाया गया है। बाल ठाकरे के जीवन पर बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ठाकरे के रूप में, जबकि अमृता राव उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। मीडिया के साथ बातचीत में नवाज ने इस फिल्म में काम करने के लिए अपनी तैयारी और अनुभव के बारे में कहा, ‘मुझे इस तरह की भूमिकाएं मिलने पर वास्तव में खुशी महसूस होती है। भगवान का शुक्र है कि मेरी 25 साल की कड़ी मेहनत को इस फिल्म से एक नया मुकाम मिलेगा। मैं वास्तव में चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करना पसंद करता हूं और इनके जरिये हमेशा अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने की कोशिश करता हूं। ऐसे में यह भूमिका मेरे करियर के लिए बहुत मायने रखता है।’

उन्होंने कहा, ‘जब आप इस तरह की भूमिकाएं करते हैं, तो आपको उस चरित्र पर विश्वास और उसकी विचारधारा पर विश्वास करना होगा। ऐसा करने पर ही हम सही मायनों में चित्रित करेंगे। इसलिए बड़े पर्दे पर खुद को बालासाहेब के रूप में पेश करना मेरे लिए वास्तव में चुनौतीपूर्ण था।’

वहीं, अमृता राव ने कहा, ‘यह भूमिका वास्तव में मेरे लिए एक अलग तरह के क्षेत्र थी। अमूमन एक महिला और मां की भूमिका निभाने वाली लड़की होने के नाते वास्तव में मेरे लिए यह भूमिका निभाना एक महान अनुभव था। मैंने बहुत कुछ सीखा, मैं कह सकती हूं कि वाकई मुझे इस फिल्म में काम करके बहुत मजा आया। मेरे शोध में मुझे बालासाहेब के व्यक्तित्व के बारे में कुछ विशेष पहलुओं का पता चला। वे एक फैमिली मैन भी थे। मैंने अपने निर्देशक के साथ इस पर चर्चा की और हमने इस तथ्य को शामिल करने का प्रयास किया कि मैं मीना ताई के चरित्र को यादगार बना सकूं।’

वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, राउतर्स एंटरटेनमेंट बौर कार्निवल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म बालासहेब ठाकरे के 93वें जन्मदिन, यानी 25 जनवरी  को रिलीज होनेवाली है।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीअमृता राव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वीडियो वायरल, राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप, भड़के यूजर्स

बॉलीवुड चुस्कीटीकू वेड्स शेरू को मिल रही नकारात्मक समीक्षाओं पर कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कृपया पेड ट्रेंड्स पर न जाएं

बॉलीवुड चुस्कीJogira Sara Ra Ra Box Office Collection Day 2: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' ने कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीनवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- छोटे शहरों में ही होता है सच्चा रोमांस, वो बैंक बैलेंस पर विचार किए बिना प्यार में पड़ जाते हैं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया