लाइव न्यूज़ :

नवाज़ुद्दीन ने करियर की शुरुआत में फोटोग्राफर के किरदार के लिए दिया था पहला ऑडिशन!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 13, 2019 08:43 IST

रितेश बत्रा की फ़िल्म "फोटोग्राफ" इस महीने के मध्यम में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Open in App

रितेश बत्रा की फ़िल्म "फोटोग्राफ" इस महीने के मध्यम में रिलीज होने के लिए तैयार है। फ़िल्म के ट्रेलर, पोस्टर और अब तक रिलीज हुए कंटेंट ने फ़िल्म के प्रति दर्शकों की रुचि बढ़ा दी है। तो वही प्रशंसक सान्या और नवाज़ की जोड़ी को पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है।  

आप को शायद ही पता होगा की नवाज़ ने उनके शुरवाती दिनों में बहुत छोटेबड़े किरदार निभाए थे , जिसके लिए कई बार ऑडिशन देना पड़ा कई बार सेलेक्ट हुए तो कई बार रिजेक्ट भी हुए। जब नवाज़ ने पहली बार किसी ऑडिशन के लिए फोटो खिचवाए और कई जगह उन्होंने वह फोटो भेजे थे।

 वह फोटो देख कर नवाज़ को एक फोटोग्राफर के किरदार लिए बुलाया गया था, लेकिन उस समय नवाज़ का चयन  उस फोटोग्राफर के किरदार के लिए नहीं हुआ था।  नवाज़ ने यह वाकया हालही  में हुए एक इवेंट में बयां की किस तरह वह उनकी अच्छी फोटो के बदौलत ऑडिशन तक तो पहुंचे पर सेलेक्शन नहीं हुआ।दिलचस्प बात है की नवाज़ तब फोटोग्राफर बनते बनते रह गए थे लेकिन फिल्म फोटोग्राफ ने उन्हें रील लाइफ में फोटोग्राफर बना ही दिया। 

मुम्बई की धारावी की पृष्ठभूमि में स्थापित फ़िल्म में नवाज़ एक फ़ोटोग्राफ़र का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे और सान्या मल्होत्रा फ़िल्म में एक अंतर्मुखी कॉलेज गर्ल की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी जो अपनी पढ़ाई में अव्वल है।

पुरस्कार विजेता निर्देशक की इस आगामी फिल्म का प्रतिष्ठित सनडांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था और हाल ही में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित की गई थी।

रितेश बत्रा द्वारा लिखित और निर्देशित, फ़ोटोग्राफ़ को अमेज़ॅन स्टडियस द्वारा द मैच फैक्ट्री के साथ मिलकर प्रस्तुत किया गया है और यह फ़िल्म 15 मार्च 2019 को भारत में रिलीज़ होने के लिए तैयार है

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वीडियो वायरल, राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप, भड़के यूजर्स

बॉलीवुड चुस्कीटीकू वेड्स शेरू को मिल रही नकारात्मक समीक्षाओं पर कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कृपया पेड ट्रेंड्स पर न जाएं

बॉलीवुड चुस्कीJogira Sara Ra Ra Box Office Collection Day 2: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' ने कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीनवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- छोटे शहरों में ही होता है सच्चा रोमांस, वो बैंक बैलेंस पर विचार किए बिना प्यार में पड़ जाते हैं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया