लाइव न्यूज़ :

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: आर्यन खान समेत 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई

By विनीत कुमार | Updated: October 7, 2021 22:15 IST

एनसीबी ने कोर्ट से आर्यन खान और सात अन्य आरोपियों के लिए 11 अक्टूबर तक की हिरासत मांगी थी। कोर्ट ने लेकिन इससे इनकार करते हुए इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देआर्यन समेत कई आरोपियों को एनसीबी ने 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।मुंबई से गोवा जा रही क्रूज पर ड्रग्स की पार्टी मामले में हुई थी गिरफ्तारी, आर्यन भी थे पार्टी में शामिलआर्यन समेत सभी आरोपियों की जमानत पर सुनवाई शुक्रवार दिन में 11 बजे होगी।

मुंबई: क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 8 आरोपियों को मुंबई की एक अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, जमानत याचिका पर अब सुनवाई शुक्रवार को दिन में 11 बजे होगी।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हालांकि गुरुवार को कोर्ट से आर्यन खान और सात अन्य आरोपियों के लिए 11 अक्टूबर तक की हिरासत मांगी थी। कोर्ट ने लेकिन इससे इनकार करते हुए इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने को कहा।

गोवा जा रहे क्रूज पर तीन अक्टूबर को की गई छापेमारी के दौरान आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्जेंट को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था जबकि बाकी पांच अन्य आरोपियों को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर एम नेर्लिकर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

NCB दफ्तर में ही कटेगी आर्यन की रात

आर्यन खान समेत अन्य आरोपियों की गुरुवार की रात एनसीबी के दफ्तर में ही कटेगी। इन्हें जेल नहीं भेजा जाएगा। कोर्ट ने काह कि बिना कोविड रिपोर्ट के आरोपियों को जेल में नहीं भेजा जाएगा। आर्यन समेत सभी को गुरुवार की रात एनसीबी दफ्तर की तीसरी मंजिल पर बने हवालात में रखा जाएगा। वहीं, एनसीबी अधिकारी उनसे फिलहाल पूछताछ नहीं कर पाएंगे। 

बता दें कि खुफिया जानकारी के आधार पर एनसीबी की टीम ने 2 अक्टूबर की शाम को गोवा जाने वाले एक क्रूज पर बीच समुद्र में छापा मारा था। एनसीबी का कहना है कि छापेमारी में 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी (मेफोड्रोन), 21 ग्राम चरस और एक्स्टेसी की 22 गोलियां बरामद हुई थी।

एनसीबी ने गुरुवार को बताया कि उसने क्रूज शीप पार्टी मामले में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें नाइजीरिया का भी एक शख्स शामिल है। उसके पास से एनसीबी को 40 एक्सटैसी की टैबलेट मिली है।

टॅग्स :आर्यन खानNCB Mumbaiनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गिरफ्तार, मुंबई NCB ने ड्रग्स तस्करी के मामले में लिया एक्शन

बॉलीवुड चुस्की'सत्यमेव जयते': आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के खिलाफ मानहानि के मुकदमे पर समीर वानखेड़े की प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीसमीर वानखेड़े ने आर्यन और शाहरुख खान पर ₹2 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के ‘प्रीव्यू लॉन्च’, बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बने नेटफ्लिक्स शो पर शाहरुख बोले- मेरा एक ही हाथ काफी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?