लाइव न्यूज़ :

जब मुंबई दंगे में आमिर खान ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे गुजारी पूरी रात, ये सितारे भी थे मौजूद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 24, 2018 11:09 IST

आमिर खान कहते हैं- वह रात मैं आज तक नहीं भूल पाया हूं, जब दंगों के विरोध हम घर नहीं जा पाए थे।

Open in App

मुंबई, 24 मई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में आमिर खान ने  1993 के मुंबई दंगे के बारे में बताया है। इसके साथ ही फिल्म संजू से जुड़ा भी एक खुलासा किया है। आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी की जोड़ी काफी चर्चित है, ऐसा माना जाता है कि ये दोनों किसी भी फिल्म में एक साथ काम करते हैं तो फिल्म हिट हो जाती है। 

इसी वजह से हिरानी ने आमिर खान के सामने यह प्रस्‍ताव रखा था कि वह फिल्‍म संजू में संजय दत्‍त के पिता सुनील दत्‍त का किरदार निभाए लेकिन आमिर खान ने इससे साफ इंकार कर दिया था। आमिर इस फिल्म में संजय दत्त का रोल करना चाहते थे। लेकिन संजय के रोल के लिए हिरानी रणबीर कपूर को पहले ही साइन कर लिया था।

श्रीदेवी के निधन के बाद एक और वीडियो हुआ वायरल, कुछ इस अंदाज में आईं नजर

इस इंटरव्यू में आमिर से जब सुनील दत्‍त से जुड़ी यादों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, सुनील दत्‍त वाकई में एक अच्छे इंसान थे। मुझे याद है जब हमने 1993 के दंगों के दौरान एक रात उनके साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे गुजारी थी। 

आमिर  खान ने बताया, उस रात मैंने सुनील दत्‍त के बारे में काफी कुछ जाना। जब 1993 में मुंबई दंगे हुए थे तो फिल्‍म इंडस्‍ट्री का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्‍यमंत्री से मिलने जा रहा था। प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से आर्मी बुलाए जाने की मांग कर रहा था। मुख्यमंत्री से इस बात की गुजारिश की गई कि किसी भी तरह इन दंगों को रोका जाए। दंगों के विरोध में  सुनील दत्त, यश चोपड़ा, जॉनी वाकर के साथ मैंने एक रात ने महात्‍मा गांधी के एक स्‍टैच्‍यू के नीचे बिताई। 

आमिर आगे कहते हैं, वह रात मैं आज तक नहीं भूल पाया हूं। मैंन यश चोपड़ा और सुनील दत्त ने अपने जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातें शेयर की। अपने करियर के अनुभव शेयर किए। सुबह होने के बाद हम वहां से अपने-अपने घर पहुंच पाए। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?