लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' का नया मोशन पोस्टर जारी, फरहान अख्तर ने बताया कब रिलीज होगा ट्रेलर

By मेघना वर्मा | Updated: September 17, 2019 15:33 IST

'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' फिल्म टीजर में चिरंजीवी का एक्शन शॉर्ट भव्यता से दिखाया गया है। फिल्म में चिरंजीवी नरसिम्हा रेड्डी का किरदार निभाया है। जिन्होंने अग्रेंजों के खिलाफ विद्रोह उठाया था।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' फिल्म में अमिताभ बच्चन जल्द ही नजर आने वाले हैं।'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' फिल्म का शानदार टीजर जारी कर दिया गया है।

बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और साउथ से सुपरस्टार चिरंजीवी जल्द ही बड़े पर्दे पर एक साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी फिल्म में दोनों जल्द ही साथ नजर आने वाले हैं। रिसेंटली फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्चर जारी कर इस बताया कि सई रा का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा। 

फरहान अख्तर ने अपने इस ट्वीट में बताया कि 18 सितंबर को हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में फिल्म के ट्रेलर को भव्य तरीके से लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को और भी खास बनाने के लिए इसके प्री-रिलीज इवेंट में फरहान अख्तर, राम चरण, चिरंजीवी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल होंगे। 

बता दें फिल्म का शानदार टीजर जारी कर दिया गया है। जिसे फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। उनका टीजर देखकर लोगों की एक्साइटमेंट देखते ही बन रही है। लोग इस फिल्म में कलाकारों के हार्डवर्क की सराहना कर रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन के लुक को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कहानी अग्रेंजों के समय की है। टीजर में चिरंजीवी का एक्शन शॉर्ट भव्यता से दिखाया गया है। फिल्म में चिरंजीवी नरसिम्हा रेड्डी का किरदार निभाया है। जिन्होंने अग्रेंजों के खिलाफ विद्रोह उठाया था। उनकी इस शूरता की कहानी समय के साथ लोग भूलते चले गए। मगर इस फिल्म से एक बार फिर लोग नरसिम्हा रेड्डी की शौर्यता देखने को मिलेगा। पीरियड ड्रामा इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म में अमिताभ बच्चन, डॉ चिरंजीवी, किच्छा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपथी बाबू, रवि किशन, नयनतारा, तमन्नाह और निहारिका जैसे उम्दा कलाकारों की टुकड़ी है जो फिल्म को बेमिसाल बनाती है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया