लाइव न्यूज़ :

37 करोड़ के इनामी आतंकी हक्कानी को अफगानिस्तान का गृहमंत्री बनाए जाने पर कुमार विश्वास का ट्वीट हुआ वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: September 9, 2021 16:02 IST

अफगानिस्तान का गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी मोस्ट वॉन्टेड आतंकी है जिसपरअमेरिका ने 50 लाख डॉलर (इंडियन करेंसी के मुताबिक करीब 37 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित कर रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान का गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हैअमेरिका ने 50 लाख डॉलर (इंडियन करेंसी के मुताबिक करीब 37 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित कर रखा हैसिराजुद्दीन और उसके पिता ने 2008 में काबुल के भारतीय दूतावास पर भी हमला किया था

अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद वहां पर कैसी सरकार का राज कायम होगा, इस बात से पूरी दुनिया वाकिफ थी। आशंकाएं थीं कि तालिबान की सरकार में आतंकियों का दबदबा रहेगा और ये आशंका बुधवार को सच साबित हो गई जब 37 करोड़ के इनामी खूंखार आंतकी  सिराजुद्दीन हक्कानी को अफगानिस्तान का नया गृहमंत्री बनाया गया। 

काबुल में भारतीय दूतावास के हमलावर को गृममंत्री बनाए जाने पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं, वहीं देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने भी अपने ही अंदाज में आंतकी सिराजुद्दीन हक्कानी के पद को लेकर तंज कसा और कहा कि आतंकियों को हिराकत की नजर से ना देख, ना जाने कौन सा जाहिल वजीर हो जाए।

कुमार विश्वास ने सिराजुद्दीन हक्कानी के अफगानिस्तान के गृहमंत्री बनाए जाने की एक खबर को रीट्वीट करते हुए यह बात कही। कुमार विश्वास ने ट्वीट किया- लगे जो तुक्का तो शायद वो तीर हो जाये, फटे जो दूध तो वो फिर पनीर हो जाये, “आतंकियों” को न देखा करो हिकारत से, न जाने कौन सा "जाहिल" वज़ीर हो जाए..!

कुमार विश्वास के इस ट्वीट को लोग खूब रीट्वीट कर रहे हैं और कमेंट्स सहित लाइक कर रहे हैं। शुभम नाम के एक यूजर ने कुमार विश्वास के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए लिखा- फिर भारत सरकार तालिबान को "आतंकी सरकार" क्यों घोषित नहीं करती ? छुप कर दोहा में बातचीत कर भारत सरकार का प्रतिनिधिमंडल, कल यदि इनसे खुले में बातचीत करता है - तब भी मीडिया इन्हें आतंकी बोलेगी ? प्रश्न सरकार से होना चाहिए लेकिन किसी और से किया जा रहा है। 

वहीं विक्रम शर्मा नाम के यूजर ने लिखा- वजीर नही मुख्य वजीर बने बैठे हैं आपके दिन सावल थे जो निकल लिए पतली गली से। वरना इतनी बद्दुआएं मिलती कि भला मानुष तो उसके ताप से भस्म हो जाए। पर इनकी खाल मोटी है कुछ तो सांड प्रजाति के भी हैं (देशी नही जर्सी सांड) कुछ भांड हैं । कुछ मालिक ए ब्रह्मांड हैं और कुछ की खुरपी खो गई है।

बता दें कि अफगानिस्तान का गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी मोस्ट वॉन्टेड आतंकी है जिसपरअमेरिका ने 50 लाख डॉलर (इंडियन करेंसी के मुताबिक करीब 37 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित कर रखा है। सिराजुद्दीन और उसके पिता ने 2008 में काबुल के भारतीय दूतावास पर भी हमला किया था। इस हमले में 58 लोगों की जानें गई थीं। साल 2011 में अमेरिका के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ रहे जनरल माइक मुलेन ने हक्कानी नेटवर्क को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का दायां हाथ और एजेंट बताया था।

टॅग्स :कुमार विश्वासअफगानिस्तानAfghan Taliban
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो