लाइव न्यूज़ :

'द कपिल शर्मा शो' में 'सपना' की वापसी होगी, कृष्णा अभिषेक फिर होंगे शो का हिस्सा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 24, 2023 21:29 IST

कॉमेडियन-अभिनेता कृष्णा अभिषेक एक बार फिर से द कपिल शर्मा शो का हिस्सा होने वाले हैं। कृष्णा अभिषेक ने अपने प्रसिद्ध चरित्र सपना के बारे में कहा कि सपना की एंट्री फिर से बढिया तरीके से होगी। घर का भूला शाम को घर पर लौट कर आए तो उसे भूला नहीं कहते। ये वही वाला हिसाब है।

Open in App
ठळक मुद्देद कपिल शर्मा शो के प्रशंसकों के लिए खुशखबरीकृष्णा अभिषेक एक बार फिर से इस शो का हिस्सा होने वाले हैंकृष्णा अभिषेक फिर दिखेंगे सपना की भूमिका में

नई दिल्ली: लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम द कपिल शर्मा शो के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है।  कॉमेडियन-अभिनेता कृष्णा अभिषेक एक बार फिर से इस शो का हिस्सा होने वाले हैं। अभी कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि द कपिल शर्मा शो का नया सीजन खत्म होने वाला है। हालांकि शो के होस्ट और कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा ने इस बारे में कुछ खुल कर नहीं कहा था लेकिन माना जा रहा है कि जब ब्रेक के बाद शो वापस आएगा तब कृष्णा अभिषेक एक बार फिर से लोगों को हंसाते दिखेंगे।

द कपिल शर्मा शो में अपनी वापसी के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए, कृष्ण अभिषेक ने कहा कि यह हृदय परिवर्तन नहीं है, बल्कि अनुबंध का परिवर्तन है। उन्होंने बताया कि अनुबंध में पैसे सहित कई चिंताएं थीं, लेकिन सभी मुद्दों को सुलझा लिया गया है। कृष्ण अभिषेक ने कहा कि  शो और चैनल परिवार की तरह हैं, और मुझे वापस आकर खुशी हो रही है। उन्होंने अपने प्रसिद्ध चरित्र सपना के बारे में कहा कि सपना की एंट्री फिर से बढिया तरीके से होगी। घर का भूला शाम को घर पर लौट कर आए तो उसे भूला नहीं कहते। ये वही वाला हिसाब है।

उन्होंने चैनल और शो के साथ अपने रिश्तों पर कहा, "मेरा चैनल और शो के निर्माताओं के साथ एक पुराना रिश्ता है। वो रिश्ता इतना अच्छा है कि उसकी वजह से मैं वापस आया।  मुझे लगता है कि शो से जुड़े लोगों के लिए मेरे और सभी के प्यार ने मेरी वापसी के लिए एक प्रेरणा का काम किया है। "

कुछ समय के लिए बंद हो सकता है शो

पिछले दिनों खबर आई थी कि लोकप्रिय टेलिविजन कॉमेडी कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा शो' अस्थाई रूप से कुछ समय के लिए बंद होने वाला है। खबर थी कि इस ब्रेक के दौरान कपिल शर्मा की अपने परिवार के साथ समय बिताने की योजना है और निर्माता शो के कंटेंट पर काम करना चाहते हैं। इस दौरान शो के कलाकारों में कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं। ये भी सामने आया कि शो के मौजूदा सीजन का आखिरी एपिसोड जून महीनें में प्रसारित किया जाएगा।

इस पर बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा था कि हमें जुलाई में अपने लाइव टूर के लिए यूएसए जाना है और हम देखेंगे कि समय के साथ क्या करना है। कपिल ने बताया कि शो के बंद होने के बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। बता दें कि जितने समय के लिए कपिल शर्मा  लाइव टूर के लिए अमेरिका में रहेंगे उस दौरान प्रसारण के लिए शो के एपिसोड पहले ही शूट करने की तैयारी भी है। 

टॅग्स :कपिल शर्माSony Pictures Networks Indiaहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !