लाइव न्यूज़ :

'जबरिया जोड़ी' के सिद्धार्थ मल्होत्रा को इस एक्टर-प्रोड्यूसर ने लिया आड़े हाथों, कह डाली ये बड़ी बात

By मेघना वर्मा | Updated: July 6, 2019 13:40 IST

जबरिया जोड़ी फिल्म में उनकी और परिणीति की जोड़ी को भी लोग खासा पसंद कर रहे हैं। बिहार में होने वाली पकड़वा जोड़ी पर बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ का बिहारी अंदाज भी लोगों को पसंद आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म जबरियां जोड़ी में दिखाई देंगे।इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनकी और परिणीति की जोड़ी को भी लोग खासा पसंद कर रहे हैं। बिहार में होने वाली पकड़वा जोड़ी पर बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ का बिहारी अंदाज भी लोगों को पसंद आ रहा है मगर बॉलीवुड के एक एक्टर और प्रोड्यूसर ने सिद्धार्थ को आड़े हाथों ले लिया है। 

कमाल आर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धार्थ पर टिप्पणी करते हुए एक्टर की निंदा की है। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक वक़्त था जब इस बददिमाग़ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने #भोजपुरी का मजाक उड़ाया था, और वक़्त का चक्कर देखिए, कि आज उसे ख़ुद भोजपुरी विषय की फिल्म ज़बरिया जोड़ी में काम करना पड़ रहा है, और भोजपुरी बोलनी भी पड़ रही है! कहावत है, की मूह ऊपर करके थूकोगे, तो थूक वापिस मूह में ही गिरेगा!!'

केआरके के इस ट्वीट के जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस उनका पक्ष ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग सिद्धार्थ के इस भोजपुरी बोलने के अंदाज को पसंद नहीं कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग केआरके पर भी कमेंट बाजी कर रहे हैं। 

 

ट्रेलर हो चुका है जारी

बता दें जबरिया जोड़ी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। दो मिनट 58 सेकेंड के इस ट्रेलर की शरुआत होती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री से जो ये  बताते हैं कि बिहार में तीन तरह की जोड़िया होती हैं। एक लव मैरिज वाली दूसरी अरेंज मैरिज वाली और तीसरी वो जो दहेज लेना चाहते हैं उनकी जबरियां जोड़ी। इसके बाद कहानी का प्लॉट सेट हो जाता है। 

सिद्धार्थ और परिणीति की केमेस्ट्री अच्छी लग रही है। देखना होगा ये फिल्म बड़े पर्दे पर लोगों को कैसी लगती है। बालीजी मोशन पिक्चर्स की ओर से बनी ये फिल्म आगामी 2 अगस्त को रिलीज होगी।

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्रापरिणीति चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, परिणीति ने बेबी बॉय को दिया जन्म

बॉलीवुड चुस्कीPankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' की श्रेणी में नामित दिलजीत दोसांझ, ‘लुडविग’, ‘यो, एडिक्टो’ और ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सोलिट्यूड’ से मुकाबला

बॉलीवुड चुस्की'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?