लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कृति सेनन को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, 'दिल बेचारा' को लेकर शेयर किया भावुक पोस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2020 13:58 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) को लेकर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देये फिल्म हॉलीवुड मूवी 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' का हिंदी रीमेक हैसंजना सांघी ने भी इस फिल्म के जरिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। यही नहीं, दिवंगत अभिनेता की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' भी 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। फैंस को ये फिल्म काफी पसंद आई। यही नहीं, कई सेलेब्स के साथ फिल्म क्रिटिक्स भी फिल्म 'दिल बेचारा' की तारीफ करते हुए नजर आए। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट 

इस बीच एक्ट्रेस कृति सेनन ने दोस्त सुशांत को याद करते हुए उनकी फिल्म के बारे में एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। दरअसल, कृति ने भी फिल्म 'दिल बेचारा' देखी। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये ठीक नहीं है! और ये कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसने मेरा दिल फिर से तोड़ दिया है। मैनी के किरदार में की लम्हों में मैंने तुम्हें फिर से जीता-जागता देखा है।'

सुशांत की खामोशी को बताया मैजिकल

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

कृति ने आगे लिखा, 'मैं जानती थी कि कहां पर इस किरदार में तुमने खुद को रखा है और हमेशा की तरह तुम्हारी खामोशी सबसे मैजिकल थी। वो लम्हे जहां तुमने कुछ नहीं कहा लेकिन बहुत कुछ कह दिया। मुकेश छाबड़ा मैं जानती हूं कि जितना हम सोच सकते हैं, ये फिल्म आपके लिए उससे कहीं ज्यादा मायने रखती है। आपने हमें पहली बार में ही बेहद इमोशनल कर दिया। संजना सांघी तुम्हारा सफर खूबसूरत हो।'

दिल बेचारा को IMDb पर मिली अच्छी रेटिंग

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी (Sanjana Sanghi) स्टारर फिल्म 'दिल बेचारा' की IMDb रेटिंग भी काफी अच्छी है। फिल्म को 10 में से 9।8 रेटिंग मिली है, जोकि बेहतरीन है। ऐसे में ये अब तक की टॉप रेटिंग है। फिल्म के जरिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू किया है। 

हॉलीवुड मूवी का हिंदी रीमेक

ये फिल्म हॉलीवुड मूवी 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' का हिंदी रीमेक है। वहीं, संजना सांघी ने भी इस फिल्म के जरिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। इस फिल्म की कहानी किजी और मैनी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में किजी का किरदार संजना निभा रही हैं, जबकि सुशांत मैनी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक और डायरेक्शन बेहतरीन है। 

टॅग्स :कृति सेननदिल बेचारासुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीकृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार