लाइव न्यूज़ :

'कबीर सिंह' से कियारा की दूसरी पारी, जानिए कैसे?

By असीम चक्रवर्ती | Updated: June 7, 2019 16:36 IST

Open in App

कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कबीर सिंह' के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म इसी महीने की 21 तारीख को रिलीज होने जा रही है. इसके ठीक बाद कियारा किसी हिल स्टेशन पर छुट्टी मनाने जाना चाहती हैं. देखा जाए तो यह फिल्म कियारा के लिए कई मायने में बेहद अहम बन गई है.

कियारा 2014 में फिल्म 'फगली' में पहली बार नजर आई थी. इसके बाद वह धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में उनकी बीवी साक्षी के रोल में नजर आईं. फिर 'मशीन' और वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' में नजर आईं. कियारा को पिछली फिल्मों में तो ज्यादा नोटिस नहीं किया गया, पर 'लस्ट स्टोरीज' की सक्सेस के बाद आ रही 'कबीर सिंह' से कियारा को पूरी उम्मीद है कि निर्देशक उनके बारे में नए सिरे में सोचेंगे. वह कहती हैं, ''पहली बार 'कबीर सिंह' में मुझे फुल फ्लेज्ड रोल मिला है. आप कह सकते हंै कि इससे मेरी एक नई पारी शुरू हो रही है.

मैं इसकी सिंगल हीरोइन हूं. इसमें मेरे किरदार प्रीति को काफी फुटेज मिला है. वैसे तो इससे पहले में 'मशीन' में बतौर हीरोइन दिखी थी, पर ऐसी फिल्मों की बारे में क्या बात करना जिसे दर्शकों ने जरा भी नोटिस न किया हो.'' कियारा खुशकिस्मत हैं कि वह इन दिनों 'गुड न्यूज', 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'शेरशाह' जैसी जिन भी फिल्मों में काम कर रही हैं, उनमें या तो वह हीरोइन हैं या बेहद अहम रोल निभा रही हैं.

अक्षय कुमार भी इन दिनों उन पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं. अक्षय के साथ वह 'गुड न्यूज' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' में काम कर रही हैं. जाहिर है कियारा बेहद उत्साहित हैं. वह कहती हैं, ''बड़ी फिल्मों में काम करने का लाभ तो मिलता ही है. मैंने करण जौहर की 'कलंक' में लज्जो का एक छोटा-सा रोल किया था, पर इसमें मुझे खूब नोटिस किया गया.'' कियारा 'गुड न्यूज' को लेकर काफी खुश हैं. यह एक ब्लैक कॉमेडी है.

टॅग्स :कियारा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रेग्नेंसी के बावजूद कियारा आडवाणी के पास लगी है फिल्मों की लाइन, 2025-2026 में होगी रिलीज; देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीGame Changer Song Jaragandi OUT: जन्मदिन के मौके पर राम चरण की 'गेम चेंजर' का पहला सॉन्ग रिलीज, एक्टर संग कियारा आडवाणी के डांस ने लगाई आग

बॉलीवुड चुस्कीYodha Movie Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' पर पत्नी कियारा आडवाणी ने लुटाया प्यार, फिल्म को लेकर दिया रिव्यू

बॉलीवुड चुस्कीअनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में बॉलीवुड कपल्स का रोमांटिक अंदाज, तस्वीरों ने जीता दर्शकों का दिल

बॉलीवुड चुस्कीDon 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी स्पेशल ट्रेनिंग करेंगे, थाईलैंड के विशेषज्ञों से सीखेंगे एक्शन, निर्देशक फरहान अख्तर का ये है प्लान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार