लाइव न्यूज़ :

सारा अली खान के साथ किंसिंग सीन वाले वायरल वीडियो पर बोले कार्तिक आर्यन, हंसते हुए कह डाली ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: March 16, 2019 11:30 IST

कॉफी विद करण में सारा अली खान ने शिरकत की थी तब  उनसे पूछा गया कि वो बॉलीवुड के किस एक्टर के साथ डेट पर जाना चाहती हैं तो उन्होंने कहा था कि कार्तिक आर्यन उन्हें बहुत क्यूट लगते हैं। मौका मिला तो वो कार्तिक के साथ डेट पर जरूर जाना चाहेंगी।

Open in App

कार्तकि आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म लुका-छुपी की सक्सेज को इंज्वॉय कर रहे हैं। वहीं कार्तिक अपनी अगली फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग में भी बिजी है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ पहली बार स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं सारा अली खान। फिल्म के ही सेट से सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का एक किसिंग सीन वायरल हो रहा है। जिसे लेकर हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 

हाल ही में मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में जब कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि वो अपने इस वायरल वीडियो पर क्या कहना चाहते हैं तो एक्टर ने कहा,'मैं इम्तियाज अली की अगली फिल्म कर रहा हूं और बात करें वायरल वीडियो की तो...सच मैं मैं और सारा ही हैं क्या? इतना कह कर कार्तिक हंसने लगे।' फिलहाल कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म लुका छुपी की सक्सेस को इंज्वॉय कर रहे हैं। 

बता दें कॉफी विद करण में सारा अली खान ने शिरकत की थी तब  उनसे पूछा गया कि वो बॉलीवुड के किस एक्टर के साथ डेट पर जाना चाहती हैं तो उन्होंने कहा था कि कार्तिक आर्यन उन्हें बहुत क्यूट लगते हैं। मौका मिला तो वो कार्तिक के साथ डेट पर जरूर जाना चाहेंगी। इसी के बाद से कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का नाम ऐसे जोड़ा जाने लगा। सिर्फ कॉफी विद करण में ही नहीं बल्कि कई प्लेटफॉर्म्स पर सारा ने कार्तिक को क्यूट बोला है। 

कार्तिक आर्यन ने कहा कि सोनू के टीटू के स्वीटी फिल्म के बाद से उन पर काफी प्रेशर था। उन पर अगली फिल्म में अच्छा परफॉर्म करने और ऑडियंस तक कुछ नई चीज को पहुंचाने का काफी दबाव था। कार्तिक ने कहा कि कुछ ऐसे लोग भी थे जो मुझे असफल होते देखने का इंतजार कर रहे थे। मगर लुका छुपी फिल्म के बाद वो दर्शकों के उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। 

कार्तिक ने बताया कि लुका छुपी की सक्सेज एक्टर के लिए बहुत खास थी और अब रिलैक्स फील कर रहे हैं। कार्तिक से जब पूछा गया कि सोनू के टीटू  के बाद कैसे यकीन था कि लुका छुपी उनके लिए हिट रहेगी तो कार्तिक ने कहा कि फिल्म कॉमर्शियल सेन्सिबिलिटीज के साथ कन्टेंट का बेहतरीन मेल था, जो उन्हें बहुत पसंद आया था।

टॅग्स :कार्तिक आर्यनसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्कीसारा अली खान को भा रहा कश्‍मीर, ट्रेडिशनल खाना खान हुईं खुश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया