लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर पर कंगना रनौत का बयान, कहा- ऐसी नामुमकिन चीज कोई कर सकता था तो वो मिस्टर मोदी ही हैं

By मेघना वर्मा | Updated: August 5, 2019 14:43 IST

जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर कई सितारे अपने बयान को लेकर ट्रोल भी हो गए हैं। इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान और वीना मलिक शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। राज्यसभा में आज गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर ने अनुच्छेद 370 को हटाने ऐलान किया है।

भारत के इतिहास में आज का दिन बेहद खान होगा। राज्यसभा में आज गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर ने अनुच्छेद 370 को हटाने ऐलान किया है। अब जम्मू कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया है। जम्मू कश्मीर अब केंद्र शासित राज्य बनेगा। सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने ट्वीट किया है।

इस फैसले पर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने भी अपना बयान दे दिया है। जूम टीवी के मुताबिक कंगना रनौत ने कहा, 'धारा 370 की छटपटाहट देश में लंबे समय से थी, यह आतंकवाद मुक्त राष्ट्र की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, मैं इस पर कई सालों से जोर दे रही हूं, मुझे पता था कि कोई भी इस नामुमकिन उपलब्धि को हासिल कर सकता है तो वो श्री मोदी हैं।'

कंगना ने आगे कहा, 'मोदी न केवल एक दूरदर्शी हैं बल्कि ऐसी अकल्पनीय चीज को करने के लिए साहस भी है। मैं इस ऐतिहासिक दिन पर जम्मू और कश्मीर सहित पूरे भारत को बधाई देती हूं, हम एक साथ मिलकर बहुत उज्ज्वल भविष्य देख रहे हैं।'

कंगना के अलावा कई बड़े सितारों ने जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर और सरकार के इस फैसले पर अपनी बात रखी है। अशोक पंडित, अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, परेश रावल, सोफी चौधरी, पूजा बेदी, कुनाल कोहली और चेतन भगत ने अपना रिएक्शन दिया है। 

वहीं कुछ सितारे अपने बयानों को लेकर ट्रोल भी हो गए हैं। इनमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, वीना मलिक शामिल हैं। एक्ट्रेस माहिरा ने ट्वीट करके लिखा है कि जिस पर हम चर्चा नहीं करना चाहते हैं, उस पर हमें बहुत ही आसानी से खामोश कर दिया गया है, ये रेत पर लकीर खींचने की तरह है...जन्नत जल रही है और हम खामोशी से आंसू बहा रहे हैं। इस ट्वीट के लिए माहिरा की जमकर क्लास लगाई जा रही है। 

टॅग्स :कंगना रनौतजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया