लाइव न्यूज़ :

Kunal Kamra: मुंबई पुलिस ने तीसरी बार कुणाल कामरा को भेजा समन, कॉमेडियन नहीं हुए पेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2025 14:50 IST

Kunal Kamra: खार पुलिस का एक दल इस सप्ताह की शुरुआत में दूसरे समन पर कामरा के पेश नहीं होने पर माहिम स्थित उनके आवास पहुंचा था।

Open in App

Kunal Kamra: ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के सिलसिले में दर्ज मामले में शनिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह तीसरी बार है जब कामरा समन जारी किए जाने के बावजूद पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।

खार पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर शिवसेना के विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कामरा ने अपने एक कार्यक्रम में एक ‘पैरोडी’ गाई थी, जिसमें शिवसेना में विभाजन के लिए शिंदे पर कटाक्ष किया गया था। यह कार्यक्रम खार के एक होटल में स्थित स्टूडियो में आयोजित किया गया था।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 23 मार्च को स्टूडियो और उस होटल में तोड़फोड़ की थी जहां यह स्टूडियो स्थित है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने कामरा को तीसरी बार समन भेजकर पांच अप्रैल को पेश होने के लिए कहा था। खार पुलिस का एक दल इस सप्ताह की शुरुआत में दूसरे समन पर कामरा के पेश नहीं होने पर माहिम स्थित उनके आवास पहुंचा था।

मद्रास उच्च न्यायालय ने कामरा को सात अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है। वह तमिलनाडु के स्थायी निवासी हैं। नासिक ग्रामीण, जलगांव और नासिक (नंदगांव) में ‘कॉमेडियन’ के खिलाफ दर्ज तीन प्राथमिकियां खार पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दी गई हैं। 

टॅग्स :कुणाल कामराएकनाथ शिंदेमुंबई पुलिसमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार