लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के कारण कादर खान के हाथ से चली गई थीं कई फिल्में! दिवंगत अभिनेता का वायरल हुआ वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 19, 2020 16:03 IST

दिवंगत अभिनेता कादर खान (Kader Khan) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खान ने बताया कि आखिर कैसे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को सर जी ना कहने पर उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देनेपोटिज्म फिर से हॉट टॉपिक बना हुआ हैसोशल मीडिया पर करण जौहर के साथ स्टार किड्स को किया जा रहा ट्रोल

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एक बार फिर से बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस फिर से शुरू हो गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स करण जौहर के अलावा स्टार किड्स की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, दिवंगत अभिनेता कादर खान (Kader Khan) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कादेर खान मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लेकर सनसनीखेज खुलासा करते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहा पुराना वीडियो

दरअसल, इस वीडियो में कादर इंटरव्यू के दौरान ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें बिग बी को सर जी ना बुलाने के कारण कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। कादर खान वीडियो में कह रहे हैं, 'मैं तो अमिताभ बच्चन को पहले अमित कहता था। ऐसे में मुझे एक बार एक प्रोड्यूसर मिला और उसने मुझसे कहा कि आपको सर जी नहीं मालूम। वो लंबे इंसान (तब अमित जी सामने आ रहे थे तो प्रोड्यूसर ने उन्हें पॉइंट करते हुए कादेर खान से कहा)।'

बिग बी को नहीं कहते थे सर जी

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कहा यार वो तो अमित है वो सर जी कब से हो गया। हां, हम तो उन्हें सर जी ही कहते हैं (प्रोड्यूसर ने बोला)। सभी ने सर जी बोलना शुरू भी कर दिया था। मगर मेरे मुंह से निकला नहीं सर जी। वो सर जी का ना निकलना और मैं निकल गया उस ग्रुप से। क्या कोई इंसान अपने भाई को या दोस्त को किसी और नाम से पुकार सकता है? नामुमकिन बात है ये। मैं नहीं कर सका वो। इसलिए मेरा उनसे वो राबता नहीं रहा। मैं इसी वजह से खुदा गवाह में नहीं रहा। गंगा, जमुना, सरस्वती भी मैंने आधी की और फिर छोड़ दिया।'

फिर से हॉट टॉपिक बना नेपोटिज्म

बता दें, कादर खान का ये थ्रोबैक वीडियो ऐसे समय पर वायरल हो रहा है जब एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म फिर से हॉट टॉपिक बना हुआ है। ऐसे में नेपोटिज्म को लेकर फिर से डिबेट शुरू हो चुकी है। यही नहीं, सुशांत की मौत के बाद से ऐसे कई सेलेब्स सामने आए जिन्होंने खुलकर नेपोटिज्म पर बातचीत की। यही नहीं, इस दौरान करण जौहर के अलावा आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। 

टॅग्स :कादर खानअमिताभ बच्चनसुशांत सिंह राजपूतकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?