लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जुबिन नौटियाल ने नए गाने को लेकर बनाया सस्पेंस, राज जानने के लिए उत्सुक हुए फैंस

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 18, 2022 13:34 IST

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस के बीच अपने नए गाने को लेकर सस्पेंस बनाया है। ऐसे में अब फैंस ये जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि क्या जुबिन खुद पर आधारित किताब लेकर आ रहे हैं या फिर टी सीरीज के साथ उनका कोई नया गाना आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी महीना #jubinjan के नाम से उन्हें  समर्पित किया गया है।जुबिन नौटियाल के नए गाने को लेकर उत्साहित हुए फैंस।अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए जुबिन ने कैप्शन में लिखा है कि क्या आप लोगों ने मुझे मिस किया?

नई दिल्ली: मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल अक्सर ही अपने गानों को लेकर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं। ऐसे में वो अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, जुबिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें एक किताब पढ़ते हुए देखा जा सकता है। जुबिन जो नॉवल पढ़ रहे हैं उसका नाम "अ वर्ल्ड विदाउट यू" है। ऐसे में यह वीडियो सामने आने से यह सवाल उठ रहा है कि क्या जुबिन नौटियाल का टी-सीरीज़ के साथ अगला गाना उनपर लिखी एक किताब पर आधारित है?

ऐसे में फैंस ये जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि क्या जुबिन खुद पर आधारित किताब लेकर आ रहे हैं या फिर टी सीरीज के साथ उनका कोई नया गाना आ रहा है। वहीं, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए जुबिन ने कैप्शन में लिखा है कि क्या आप लोगों ने मुझे मिस किया? सिंगर की इस पोस्ट ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। इसलिए अब देखने वाली बात ये है कि जुबिन फैंस को कौन सा सरप्राइज देने वाले हैं। 

वैसे खास बात यह है कि जनवरी महीना #jubinjan के नाम से उन्हें  समर्पित किया गया है। भक्ति सॉन्ग कबीरा और मेरी तरह की सफलता के बाद ओ आसमान वाले ले कर आ रहे हैं जिसके बोल मनोज मूंतशिर ने लिखे हैं और इस गाने का म्यूजिक रोचक कोहली ने दिया है रूहानी और भावपूर्ण गीतों के अलावा, जुबिन जल्द ही एक और सिंगल रिलीज करेंगे। ऐसे में सभी को इस बात की उत्सुकता है कि आखिर इस लीक नॉवल रीडिंग वीडियो के पीछे क्या राज़ है।

टॅग्स :जुबिन नौटियालटी-सीरीजगाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

बॉलीवुड चुस्कीअंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवसः थिरकते कदमों में छिपा जीवन का बड़ा संदेश

भारतलोकमत समूह ने आयोजित किया संगीत साधना का महाकुंभ, पंडित लक्ष्मण कृष्णराव पंडित 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी