Jailer 2 Leak, Jan Nayakan Piracy Case: साउथ इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है, लगातार पाइरेसी से परेशान मेकर्स को एक और झटका लगा है। पहले थलापति विजय की फिल्म जन नायकन लीक हुई, अब सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' के कुछ फुटेज ऑनलाइन लीक हो गए। मेकर्स ने दर्शकों से अपील की है की इन क्लिप्स को आगे सोशल मीडिया पर शेयर न करें। वहीं फिल्म जन नायकन लीक केस में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया, मुख्य आरोपी समेत 3 और लोग गिरफ्तार हुए है, कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी बताई जा रही है, आरोपी फ्रीलांस असिस्टेंट एडिटर बताया जा रहा है। वायरल रिपोर्ट्स के अनुसार मिली जानकारी के हिसाब से एडिटिंग स्टूडियो से डाटा चुराया गया और उसे वेबसाईट पर लीक किया गया। साइबर क्राइम विंग ने सख्त चेतावनी दी है की पाइरेटेड कंटेंट देखना, डाउनलोड करना या शेयर करना तीनों ही अपराध हैं। साथ ही लोगों से अपील की संदिग्ध लिंक ऐसे विडियो की जानकार पुलिस को तुरंत दें।