लाइव न्यूज़ :

Jacqueliene Fernadez Kedarnath Temple: केदारनाथ की शरण में जैकलीन फर्नांडिस, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

By धीरज मिश्रा | Updated: October 23, 2023 16:46 IST

बॉलीवुड की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस देवो के देव महादेव की नगरी में पहुंची हैं। जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि उन्होंने केदारनाथ धाम का दर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देकेदारनाथ धाम पहुंची जैकलीन फर्नांडीसदोस्तों के साथ बर्फबारी का उठाया लुत्फ सोनू के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

Jacqueliene Fernadez Kedarnath Temple: हिन्दी फिल्मों में काम करने वाले कलाकारों पर भक्ति का रंग चढ़ने लगा है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बॉलीवुड की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस देवो के देव महादेव की नगरी में पहुंची हैं। जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि उन्होंने केदारनाथ धाम का दर्शन किया।

दर्शन करने के बाद जैकलीन काफी खुश दिखाई दे रही हैं। उन्होंने माथे पर चंदन लगाया हुआ है और काफी सुंदर लग रही हैं। जैकलीन के फैंस उनकी फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

 

यहां बताते चले कि श्रीलंका मूल की इस अभिनेत्री ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्म की हैं। बॉलीवुड के टॉप मोस्ट एक्टरों के साथ जैकलीन ने फिल्म की है। हालांकि वह महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ रिलेशनशिप के चलते विवादों में भी बनी हुई हैं। यहां बताते चले कि जैकलीन और सोनु सूद फिल्म फतेह में साथ दिखाई देंगे। जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के संबंध में बताया कि उन्होंने फिल्म फतेह की दिल्ली शेड्यूल शूटिंग पूरी कर ली है। 

दर्शन के साथ बर्फबारी का लुत्फ भी उठाया

जैकलीन ने बाबा केदारनाथ के दर्शन के साथ वहां हो रही बर्फबारी का लुत्फ भी उठाया है। जैकलीन की इन फोटोज में देख सकते हैं कि उन्हें यहां आकर कितना अच्छा लग रहा है। जैकलीन केदारनाथ ट्रिप पर अपने कुछ दोस्तों के साथ गई थी। जैकलीन से पहले केदारनाथ के दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई सितारे आ चुके हैं। 

9 दिन का व्रत रखूंगा

खुद को जैकलीन का शुभचिंतक बताने वाले और जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एक चिट्ठी लिखकर कहा था कि वह उनके लिए 9 दिन का नवरात्रि में व्रत रखेंगे और महाकालेश्वर मंदिर में स्पेशल पूजा कराएंगे। सुकेश 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में जेल में बंद हैं। 

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़केदारनाथट्रेवलभारतUK
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार