लाइव न्यूज़ :

मीरा नायर की ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ में तब्बू के साथ दिखेंगे ईशान खट्टर, लगेगा जबरदस्त तड़का

By भाषा | Updated: August 12, 2019 17:05 IST

 विक्रम सेठ के उपन्यास ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ पर आधारित मीरा नायर के शो में अभिनेत्री तब्बू के साथ अभिनेता ईशान खट्टर भी नजर आयेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे‘ए सूटेबल ब्वॉय’ विभाजन के बाद चार परिवारों की कहानी कहती है। तब्बू इससे पहले नायर के साथ ‘द नेमसेक’ में अभिनय कर चुकी हैं। झुंपा लाहिड़ी के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म को समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी।

 विक्रम सेठ के उपन्यास ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ पर आधारित मीरा नायर के शो में अभिनेत्री तब्बू के साथ अभिनेता ईशान खट्टर भी नजर आयेंगे। ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ विभाजन के बाद चार परिवारों की कहानी कहती है। तब्बू इससे पहले नायर के साथ ‘द नेमसेक’ में अभिनय कर चुकी हैं। झुंपा लाहिड़ी के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म को समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी।

वहीं तब्बू ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ में सईदा बाई की किरदार में दिखेंगी। इसका प्रसारण ‘बीबीसी’ पर छह भागों में होगा। खट्टर इसमें एक नेता के जिद्दी बेटे मान कपूर के किरदार में नजर आयेंगे जिस पर सईदा जान छिड़कती है। ईशान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बटोरने वाली इजराइली फिल्मकार माजिद माजिद की ‘बियोंड द क्लाउड्स’ से अपने अभिनय कॅरियर की शुरुआत की थी।

 उन्होंने कहा कि नायर के साथ काम करना उनके लिये सम्मान की बात है। तब्बू ने कहा कि नायर के साथ एक बार फिर काम का अवसर मिलना मेरे लिये खुशी की बात है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं कि ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ में मुझे खासकर मीरा के साथ काम का मौका मिला।

बीबीसी के लिए लुकप्वाइंट द्वारा निर्मित इस कार्यक्रम को ब्रिटिश पटकथा लेखक एंड्रयू डेविस ने लिखा है। कार्यक्रम में लता का मुख्य किरदार नवोदित अभिनेत्री तान्या मणिकतला निभायेंगी। नायर ने कहा उन्होंने ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ पर काम करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वह मानती हैं कि यह ‘सदाबहार’ कहानी है। यह कार्यक्रम जून 2020 से दिखाया जायेगा। भाषा सुरभि अविनाश अविनाश

टॅग्स :तब्बू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीCrew के सेट पर करीना-तब्बू ऐसे करती थीं जूनियर कृति सेनन से बर्ताव, एक्ट्रेस ने खुद खोला राज

बॉलीवुड चुस्कीCrew Song Choli Ke Peeche: माधुरी दीक्षित के गाने पर करीना कपूर को डांस करना पड़ा भारी, सॉन्ग रीमिक्स से भड़गे फैन्स; किया जमकर ट्रोल

बॉलीवुड चुस्कीCrew Trailer: फिल्म क्रू का ट्रेलर हुआ रिलीज, करीना, तब्बू और कृति सैनन एक साथ..

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया