लाइव न्यूज़ :

सीएए पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी, लिखा-मैं जिम्मेदारीपूर्ण रवैया अपनाना चाहता हूँ

By भाषा | Updated: December 18, 2019 18:13 IST

वरुण ने मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने एक चित्र साझा किया जिसमें विभिन्न धर्मों के व्यक्तियों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है और बीच में ‘इंडिया’ लिखा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के बारे में बहुत सी बातें कही जा रही हैं वरुण ने शांतिपूर्ण विरोध के प्रति बल प्रयोग की निंदा की। 

अभिनेता वरुण धवन ने बुधवार को कहा कि वह संशोधित नागरिकता कानून के विरोध को लेकर एक सार्वजनिक व्यक्तित्व के तौर पर जिम्मेदारीपूर्ण रवैया अपनाना चाहते हैं। अभिनेता ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के बारे में बहुत सी बातें कही जा रही हैं और अगर किसी व्यक्ति को इस विषय पर शंका है तो ऐसे में अपने विचार व्यक्त करना गलत होगा।

वरुण ने मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने एक चित्र साझा किया जिसमें विभिन्न धर्मों के व्यक्तियों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है और बीच में ‘इंडिया’ लिखा हुआ है। वरुण ने चित्र के नीचे लिखा ‘जय हिन्द’। यह पूछे जाने पर कि क्या वह छात्रों के साथ सड़क पर विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे, वरुण ने कहा, “देश में जो हो रहा है उसकी खबर मिल रही है। जो कुछ भी घटित हो रहा है उसके चार से पांच संस्करण प्रचारित हो रहे हैं इसलिए मैं सटीकता से टिप्पणी नहीं कर सकता।

हम यहां मुंबई में बैठे हैं और देश के दूसरे भाग में घटनाएं हो रही है। उसके बारे में टिप्पणी करना गलत होगा क्योंकि जब तक हम वह घटना देख नहीं लेते और सौ प्रतिशत जानकारी नहीं ले लेते तब तक उस पर टिप्पणी करना गलत होगा।” हालाँकि वरुण ने शांतिपूर्ण विरोध के प्रति बल प्रयोग की निंदा की। 

टॅग्स :वरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार