लाइव न्यूज़ :

ग्लैमर जिंदगी छोड़कर कुछ ऐसे जी रहे हैं धर्मेंद्र, दिल छू जाने वाले वीडियो हुए वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 5, 2018 15:55 IST

अभिनेता धर्मेंद्र 82 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनमें आज भी पहले जैसी ही एनर्जी और काम करने की ताकत है। इन दिनों वह ग्लैमर की चकाचौंध से दूर धर्मेंद्र इन दिनों अपने गांव में हैं।

Open in App

मुंबई, 5 जून: अभिनेता धर्मेंद्र 82 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनमें आज भी पहले जैसी ही एनर्जी और काम करने की ताकत है। इन दिनों वह ग्लैमर की चकाचौंध से दूर धर्मेंद्र इन दिनों अपने गांव में हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं।

ईद का लाभ उठाने का तैयार है सलमान की फिल्म रेस 3, क्या 100 करोड़ के क्लब में होगी शामिल ?

क्या कर रहे हैं धर्मेंद्र

हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर तस्वीरें डाली हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में वह खेती-बाड़ी करते नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र इन तस्वीरों और वीडियो में न सिर्फ खेतों में काम करते दिख रहे हैं, बल्कि वे अपनी प्यारी गायों को चारा खिलाते भी नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र का ये अनोखा अंदाज फैंस को भी जमकर भा रहा है।

सामने आए वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि वर्क इज वरशिप, यानी काम ही पूजा है. वैसे भी इस उम्र में इस तरह का जज्बा वाकई काबिलेतारीफ है।

धर्मेंद्र एक वीडियो में अपनी गायों के बारे में बता रहे हैं।  एक और वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है जिसमें वे अपने बाग के अल्फांसो आम के साथ हैं, और आम के बारे में बताते और इन आमों की खासियत और अपने बाग के बारे में बताते हुए भी दिखे।

मिस्टी गर्ल के साथ बाइक राइडिंग करते नजर आए रणबीर कपूर, फैंस ने पूछा-कहां है आलिया?

धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना के नसराली गांव में हुआ था और वे पिछले 58 साल से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। उनकी फिल्म यमला पगला दीवाना- फिर से में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनके रियल लाइफ बेटे सनी और बॉबी भी साथ नजर आने वाले हैं।

टॅग्स :धर्मेंद्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीIkkis Box Office Collection Day 4: रविवार को बदला खेल? चौथे दिन फिल्म इक्कीस की कमाई में उछाल

बॉलीवुड चुस्कीIkkis BOX Office Collection Day 1: अगस्त्य की दमदार एंट्री और धर्मेंद्र का इमोशनल रोल, ‘इक्किस’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड चुस्कीIkkis Movie Review: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म, जो जंग से ज्यादा जज्बातों की कहानी कहती है!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?