मुंबई, 26 अप्रैल: मादक द्रव्य रोधी (एनडीपीएस) अदालत ने आज अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की संपत्ति सील करने का आदेश दिया है। ममता की कुर्क के जरिए संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया गया है। साल 2016 में ठाणे पुलिस ने कई करोड़ रुपए का कारोबार करने वाले एक मादक पदार्थ गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसमें मुख्य आरोपियों में ममता कुलकर्णी भी शामिल है।
फर्जी बाबाओं पर बनी बॉलीवुड की वो फिल्में जिनको देख सोच में पड़ जाएंगे आप
मुंबई की एक अदालत ने 2,000 करोड़ के ड्रग्स रैकेट कांड में आरोपी और भगोड़ी घोषित पूर्व फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की प्रॉपर्टी को सील करने का आदेश जारी किया है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग डीलर विक्की गोस्वामी के साथ मिल कर नशीली दवाओं के तस्करी का आरोप अभिनेत्री पर है।
ममता को दो साल पहले मादक द्रव्य कारोबारी विक्की गोस्वामी से जुड़े इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने अपने दावा में उनको इसमें लिप्त पाया है। इन दिनों ममता कुलकर्णी और गोस्वामी के बीच रिश्ता है और वे इस समय अफ्रीका में केन्या में रह रहे हैं।
शादी के लिए तैयार हो रहे हैं रणवीर- दीपिका, बनेंगे अनुष्का-विराट के पड़ोसी
पिछले साल छह जून को ठाणे अदालत ने गोस्वामी और कुलकर्णी को भगोड़ा घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने अदालत से अभिनेत्री की संपत्तियों को कुर्क करने की अपील की।