शादी के लिए तैयार हो रहे हैं रणवीर- दीपिका, बनेंगे अनुष्का-विराट के पड़ोसी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 26, 2018 10:51 AM2018-04-26T10:51:41+5:302018-04-26T10:51:41+5:30

अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ एक और कपल स्टार है जिसकी शादी की खबरे सुर्खियों में हैं। दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरों भी काफी दिनों से चर्चा में हैं।

deepika padukone and ranveer singh can be neighbor of virat kohli and anushka sharma | शादी के लिए तैयार हो रहे हैं रणवीर- दीपिका, बनेंगे अनुष्का-विराट के पड़ोसी

शादी के लिए तैयार हो रहे हैं रणवीर- दीपिका, बनेंगे अनुष्का-विराट के पड़ोसी

मुंबई, 26 अप्रैल: अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ एक और कपल स्टार है जिसकी शादी की खबरे सुर्खियों में हैं। दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरों भी काफी दिनों से चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो ये कपल इस साल के अंत कर शादी के बंधन में बंध जाएगा।

रणवीर सिंह से शादी की खबरों पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, बताई सारी सच्चाई

ऐसे में दोनों शादी की शॉपिंग के बाद अब ये कपल अपने नए आशियाने की खोज कर रहा है। दोनों शादी के पूरी तरह से तैयार ऐसे में इससे पहले दोनों साथ रहने के लिए एक घर खरीद रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर जल्द ही विराट और अनुष्का के पड़ोसी बन सकते हैं। 

कहा जा रहा है दीपिका और रणवीर कुछ दिन पहले अपार्टमेंट की तलाश करते हुए ओमकार 1973 में पहुंचे थे। यहां पर पहले से ही विराट और अनुष्का शर्मा आशियाना है। खबरों की मानें तो इस घर देखने के लिए रणवीर सिंह अपने पैरेंट्स और दीपिका के साथ वर्ली की सोसाइटी में पहुंचे थे।

रणवीर सिंह की 'सिंबा' में दिखेंगे अजय देवगन, पहली बार पर्दे पर दिखेंगे साथ

 दोनों को यहां की प्रॉपर्टी भी बेहद पसंद आई हैं।  यदि सब कुछ अगर ठीक रहा था ये दोनों इस प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं। ऐसे में बी टाउन के दो सबसे पहली बार एक दूसरे के पड़ोसी बनेंगे। फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की कई है लेकिन कयास यही है कि दोनों शादी के पहले इस घर में शिफ्ट हो जाएंगे। ये वो जगह है जहां से मुंबई का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। 

Web Title: deepika padukone and ranveer singh can be neighbor of virat kohli and anushka sharma

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे